बिग ब्रेकिंग

स्कूल बंद करने का आदेश : … इस जिले में स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने का आदेश…..कलेक्टर ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी… आज रात से ही नाईट कर्फ्यू भी

रायगढ़ 4 दिसंबर 2022। रायगढ़ में आज से नाईट कर्फ्यू लागू हो गया है। कलेक्टर भीम सिंह ने नाईट कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी कर दिये हैं। गाइडलाइन जारी करने से पहले कलेक्टर भीम सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर नाईट कर्फ्यू की गाइडलाइन और कोरोना के प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि रायगढ़ में आज से नाईट कर्फ्यू लागू हो जायेगा। जिला में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू होगा। वहीं बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर भीम सिंह ने स्कूल,  आंगनबाड़ी केंद्र को भी बंद करने का आदेश जारी किया है। जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद करने का भी आदेश दिया गया है।

आपको बता दें कि आज ही राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया था कि जहां पॉजेटिविटी रेट 4 प्रतिशत से ज्यादा है, वहां नाईट कर्फ्यू लगाने के साथ-साथ स्कूल, आंगबाड़ी केंद्रों को बंद करने के साथ-साथ पुस्तकालयों, स्वीमिंग पूल और सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही पूर्णत बंद रहेगी। सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों और दुकानों में आने-जाने वालों को अब मास्क का इस्तेमाल जरूरी होगा।

 

Back to top button