क्राइमबिग ब्रेकिंग

मुंगेली जेल ब्रेक मामले में जेल प्रहरी सस्पेंड…..उधर फरार कैदी पर हुआ FIR दर्ज, जेल ब्रेक के घण्टों बाद भी कैदी का सुराग नहीं

मुंगेली 4 दिसंबर 2021। मुंगेली जेल ब्रेक मामले में जेल प्रशासन ने एक जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया है। कल मुंगेली के जिला जेल से कैदी जेल की दीवार फांद कर फरार हो गया था। आरोपी जेल में रेप के मामले में बंद था। इधर जेल प्रशासन ने ड्यूटी में तैनात प्रहरी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही फरार बंदी के खिलाफ कोतवाली थाना में FIR दर्ज कराई गई है।

इधर, जेल से भागे कैदी की अब तक किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आपको बता दें कि लोरमी थाना क्षेत्र के राजेश उइके को 4 महीने पहले रेप के मामले में गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया था। शुक्रवार को राजेश उइके मौका देख कर जेल ब्रेक कर फरार हो गया। घंटों पता करने के बावजूद जब राजेश की कोई जानकारी नहीं मिल पाई तो जेल में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान मालूम पड़ा की जेल की दीवार फांद कर कैदी राजेश फरार हो गया है।

आपको बता दें कि 2019 में भी इसी तरह की जेल ब्रेक की घटना दिल्ली में हुई थी बावजूद इस घटना से किसी भी तरह की कोई सबक जेल प्रशासन ने नहीं लिया। लिहाजा एक और जेल ब्रेक की घटना को कैदियों ने अंजाम दिया।फिलहाल पुलिस आरोपी राजेश को तलाश रही है

Back to top button