हेडलाइन

JD ट्रांसफर: संयुक्त संचालक का हुआ तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, पढ़ें आदेश

रायपुर 12 मार्च 2024। सरगुजा के संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय का तबादला हो गया है। उन्हें SCERT भेजा गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी तबादला आदेश के बाद हेमंत उपाध्याय रिलीव भी कर दिये गये हैं। इधर, संजय गुप्ता अब हेमंत उपाध्याय की जगह सरगुजा संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी संभालेंगे। आपको बता दें कि पदोन्नति संशोधन मामले में हाईकोर्ट के आये फैसले के आधार पर,  पिछले साल दिसंबर में हेमंत उपाध्याय ने पूर्व की पदस्थापना स्थल सरगुजा में बतौर संयुक्त संचालक ज्वाइन किया था।  लेकिन, अब राज्य सरकार ने उनका तबादला SCERT कर दिया है।

आपको बता दें कि पदोन्नति संशोधन मामले में हेमंत उपाध्याय के निलंबन के बाद 14 जून 2023 को राज्य सरकार ने संजय गुप्ता को जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर से सरगुजा संयुक्त संचालक नियुक्त किया था। संजय गुप्ता ने 21 अगस्त 2023 को कार्यभार ग्रहण कर काम शुरू कर दिया था, लेकिन इसी दौरान दिसंबर 2023 में पदोन्नति संशोधन मामले में निलंबन को दी गयी चुनौती पर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए हेमंत उपाध्याय सहित सभी संयुक्त संचालको पूर्व की पदस्थापना स्थल पर काम करने का आदेश दे दिया।

ये भी पढ़ें-विवादित सहायक संचालक के होश उड़ाने वाले कारनामे, स्वयंभू DEO बन त्यागपत्र दे चुके शिक्षक की कर दी नियुक्ति, पूछने पर बोले…वो हड़बड़ी में..

हाईकोर्ट के आदेश पर हेमंत उपाध्याय ने सरगुजा संयुक्त संचालक के पद पर ज्वाइन तो कर लिया, लेकिन 14 जून 2023 के शासन के आदेश पर संजय गुप्ता भी यथावत सरगुजा में बने रहे। अब सोमवार को हेमंत उपाध्याय के तबादला आदेश जारी होने के बाद संजय गुप्ता पूर्व की भांति संयुक्त संचालक बन गयेहैं। वहीं हेमंत उपाध्याय को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

 

Back to top button