हेडलाइन

JD का निर्देश: संयुक्त संचालक ने सभी DEO को दिया निर्देश…. प्रधान पाठक और शिक्षक पदों की जानकारी की तलब…

रायपुर 6 नवंबर 2022। रायपुर संयुक्त संचालक ने सभी जिलों से प्रधान पाठक व शिक्षक के रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, और धमतरी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे गए पत्र में संयुक्त संचालक ने स्थानांतरण के बाद जिले में प्रधान पाठक के खाली पदों की जानकारी मांगी है। यह जानकारी सभी जिलों से 3 दिन के भीतर मंगाई गई है।

जारी निर्देश के मुताबिक प्रधान पाठक के अलावा शिक्षक के स्वीकृत पद, कार्यरत पद और रिक्त पदों की जानकारी तलब की गई है। संयुक्त संचालक को E और T संबर्ग के लिए के लिए अलग-अलग जानकारी मांगी है।

वही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के संदर्भ में भी जानकारी मांगी गई है। जानकारी के संदर्भ में यह कहा जा रहा है कि अभी मौजूदा प्रमोशन के साथ-साथ यूनिटी के पद पर होने वाले प्रमोशन के संदर्भ में जानकारी जुटाई जा रही है।

Back to top button