ब्यूरोक्रेट्सहेडलाइन

तीन थाने उत्कृष्ट : चौक-चौराहों पर दिखे पुलिस, कांफ्रेंस में बोले मुख्यमंत्री…. पुलिस-प्रशासन को बेहतर तालमेल के साथ काम करने के निर्देश, रायगढ़, नारायणपुर व दुर्ग के ये तीन थाने बेस्ट

रायपुर 8 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री आज एसपी-कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान कानून व्यवस्था पर काफी सख्त दिखे। चाकूबाजी की बढ़ी घटनाओं पर उन्होंने जहां एसपी को जीरो टालरेंस अपनाने के निर्देश दिये, तो वहीं महिला व बच्चों से जुड़े अपराधों पर सख्ती के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी IG-SP को निर्देश दिया कि वो खुद भी नाईट पेट्रोलिंग पर निकले। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को घर से निकलने में खुद को सुरक्षित महसूस होना चाहिये।

मुख्यमंत्री ने सभी एसपी को नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विजिबल पुलिसिंग होनी चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस-प्रशासन अच्छा काम कर रहें है..इसमें कोई दो राय नहीं है। कई जगह सुधार की भी आवश्यकता है। प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। कई घटनाओं को पुलिस ने कम समय मे ही सुलझाया है इससे राज्य की अच्छी छवि बनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाकूबाजी, सट्टे बाजी पर अंकुश की जरूरत है, बेसिक पुलिसिंग पर ज्यादा कार्य करें। सोशल मीडिया में अफवाहों का तत्काल जवाब आना चाहिए। संवादहीनता नहीं होनी चाहिए, मीडिया, जनप्रतिनिधि, जनता सभी से समन्वय बनाकर काम करना चाहिये।

चौक चौराहों पर पुलिस दिखनी चाहिए। सड़क हादसे रोकने के लिए ठोस प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

विभिन्न मापदंडों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन थानों को भी सराहा गया।

  1. थाना कोतवाली रायगढ़, जिला रायगढ़
  2. थाना पाटन, जिला दुर्ग
  3. थाना कोहकामेटा, जिला नारायणपुर

Back to top button