टॉप स्टोरीज़

कबाड़ से जुगाड़: कबाड़ गाड़ी को मॉडिफाइड कर बनाया “चलता फिरता दुकान”…..WINDOW के जरिये बेकार समान से जरूरत का सामान बनाकर घर-घर बेचा जाएगा

 

*कचड़ा रियूज प्रोडक्ट के विक्रय हेतु और महिला आजीविका वृद्धि हेतु एक मॉडल

दुर्गं 29 जनवरी 2022। नगर पालिक निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत नगर पालिक निगम, दुर्ग ने एक नई पहल करते हुए एक नवाचार वाहन का संचालन करने जा रहा है जिसका आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभापति राजेश यादव व स्वास्थ्य अधिकारी हमीद खोखर के साथ नवाचार का शुभारंभ कर रवाना किया। जिसका नाम विंडो रखा गया है विंडो का मतलब वेस्ट प्रॉडक्ट इन दुर्ग ऑन व्हील्स
( Wasteproduct IN Durg On Wheels ) कबाड़ एवं अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार किये गये उपयोगी सामग्री उक्त वाहन के माध्यम से निगम क्षेत्र में विक्रय किया जाएगा।सर्व प्रथम निगम ने पुरानी ई रिक्शा जो चलने की स्थिति में नही थी उसको इस कार्य के लिए उपयोग किया गया। उपयोग किए गए वाहन को नया रूप देते हुए एक चलित दुकान की तर्ज पर तैयार किया गया है। इस दुकान की यह विशेषता है कि इसे बनाने के लिए कबाड़ की सामग्री जैसे पुराना लोहा, स्टील, प्लाईवुड इत्यादि का उपयोग किया गया।एवं दुकान को खिड़की का रूप देते हुए बनाया गया है। जिस कारण विंडो नाम दिया गया है।इस गाड़ी का संचालन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह द्वारा किया जायेगा। जिसमें महिला स्व सहायता समूह द्वारा सुखे कचरे का रियुस कर विभिन्न उपयोगी सामग्री बनाई जा रही है। चुकिं महिला समूह के द्वारा इनको बिक्री करने में परेशानी आ रही थी एवं जनता तक आसानी तक पहुंचाने हेतु इस नवाचार के माध्यम से सामग्री का विक्रय उचित मूल्य पर किया जाएगा साथ ही साथ कोई जनता यदि कचरा या कबाड़ का रियुस कर बनाये सामग्री को बेचना चाहता है वो इस गाड़ी में दे सकता है। जिससे महिला स्व सहायता समूह के साथ साथ नागरिकों को भी आय का संसाधन बनेगा।इस वाहन में महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिकोण से सोलर लाईट की व्यवस्था की गई है दुर्घटना की स्थिति में सेंसर के माध्यम से सर्तक हो सकता है। एवं सोलर लाईट के माध्यम से गाड़ी को आकर्षक बनाया गया है जिससे लोगो का ध्यान इस गाड़ी पर पड़े।इस उद्देश्य से नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा उक्त नवाचार वाहन विंडो वेस्ट प्रॉडक्ट इन दुर्ग ऑन व्हील्स ( Wasteproduct IN Durg On Wheels ) का निर्माण किया गया है भविष्य में स्व सहायता समूह के आय की वृद्धि के लिए निगम क्षेत्र के विभिन्न विज्ञापनों का शुल्क लेकर प्रचार प्रसार किया जायेगा।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले, ऋषभ जैन,मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद श्रद्धा सोनी,एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव,हरीश साहू,कृष्ण देवांगन,जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,नोडल अधिकारी जावेद अली,शेखर वर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

 

Back to top button