क्राइम

अपहरण कर नाबालिग से रेप : 16 साल की लड़की को झांसा देकर किया अपहरण, फिर बनाया हवस का शिकार,पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने किया….

बिलासपुर 25 फरवरी 2023। नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। बिलासपुर में रहने वाली 16 साल की लड़की से दोस्ती करने के बाद आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर उसे घर से भगाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित लड़की की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म के साथ ही पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं।

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की ये घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि मुंगेली जिला के लालपुर क्षेत्रमें रहने वाला सीताराम साहू सब्जी का व्यापार करता हैं। वह सिरगिट्‌टी क्षेत्र में परिवार के साथ रहता है। उसका 21 साल का बेटा संजू साहू पढाई करने के साथ ही सब्जी के कारोबार में हाथ बटाता था। बताया जा रहा हैं कि संजू का मोहल्ले में ही रहने वाली 16 साल की लड़की से दोस्ती थी। लड़की पहले स्कूल में पढ़ती थी, लेकिन बाद में उसने पढ़ाई छोड़ दी। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद संजू ने उसे प्यार के झांसे में ले लिया और दो दिन पहले उसे घर से भगाकर ले गया।

उधर लड़की के बिना बताए गायब होने से परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अपने परिचित और रिश्तेदारों के यहां भी उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। तब परिजनों ने पुलिस में इस घटना की शिकायत की। इस दौरान पुलिस ने अपहरण की आशंका से केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि संजू साहू उसे भगाकर ले गया है। तब पुलिस ने संजू को कानन पेंडारी में पकड़ लिया। उसके साथ लापता लड़की को भी बरामद किया गया।

पुलिस ने जब लड़की का बयान दर्ज किया,तब पता चला कि संजू साहू उसे झांसा देकर भगाकर ले गया था। इस दौरान उसने लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया गया। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजू साहू के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button