हेडलाइन

24 बंदरों को मार डाला : आम बगान में मिले बंदरों के शव, बंदर का बच्चा मृत मां से लिपटकर रोता दिखा, तब हुई लोगों को जानकारी

उधम सिंह नगर 20 जून 2023। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर में आम बगान में 24 बंदरों की मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक यहां कई एकड़ में फैले एक आम के बाग में करीब दो दर्जन बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह जमीन पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले एक शख्स की है। उसने करीब दो साल पहले इस जमीन को ठेके पर दिया था। उसी बगाल में बंदर की मौत हुई है।

इस घटना की जानकारी तब हुई, जब स्थानीय लोग जानवरों के लिए घास काटने बाग में पहुंचे थे। लोगों ने देखा कि एक बंदर का बच्चे अपनी मृत मां से लिपट कर रो रहा है। लोगों ने जाकर देखा तो गड्ढे में 24 बंदरों के शव पड़े थे। इस बात की जानकारी मिलते ही गांव के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बाग की रखवाली कर रहे लोगों ने बंदरों को जहर देकर मार डाला।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 5-7 लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में शुरू कर दी है।   इसके बाद गांववालों ने बंदर के बच्चे को अपने घर ले जाकर सुरक्षित रखा लिया। इस दैरान उन्होंने देखा कि आसपास और भी कई बंदरों के शव पड़े हैं। इस कारण आम के बाग में कई जगह से दुर्गंध आ रही थी। जब उसे खोदकर देखा तो उन्हें गड्ढा में कई सारे बंदर दबे हुए मिले।इस बात की जानकारी पुलिस को दी और रखवाली कर रहे लोगों को पुलिस के हवाले किया।

Back to top button