टॉप स्टोरीज़

LIVE : सहायक शिक्षकों के जेल भरो आंदोलन में फिर उमड़ा सैलाब…..कुछ देर बाद निकलेंगे जेल भरने, पुलिस के भी तगड़े इंतजाम….. देखिये क्या बोले प्रांतीय प्रवक्ता…

रायपुर 15 दिसंबर 2021। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का आज जेल भरो आंदोलन है। करीब 2 बजे सहायक शिक्षक धरनास्थल से जेल भरने के लिए निकलेंगे। हालांकि पिछली बार की तरह इस बार भी प्रशासन ने शिक्षकों को रोकने की पूरी तैयारी की है। इस बार सहायक शिक्षकों को सप्रेशाला मैदान के पास रोका जायेगा, जहां उन्हे अस्थायी जेल में रखा जायेगा। धरनास्थल पर अभी पिछली बार की तुलना में कहीं ज्यादा भीड़ दिख रही है। फेडरेशन का दावा है कि 60 से 70 हजार शिक्षक आज रायपुर पहुंचेंगे और वेतन विसंगति की मांग को लेकर जेल भरेंगे।

हमारे चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें…..शिक्षकों आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट यहां मिलेगी

इससे पहले 13 दिसंबर को सहायक शिक्षकों ने विधानसभा घेराव की कोशिश की थी, लेकिन सभी को सप्रेशाला मैदान के पास रोक दिया गया था। इस बार भी सहायक शिक्षकों को वहीं रोका जायेगा और जो गिरफ्तारी देना चाहेंगे उनकी गिरफ्तारी दी जायेगी। सहायक शिक्षकों ने जेल भरो आंदोलन की जोरदार तैयारी की है। काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हुई है।

अभी धरनास्थल पर सहायक शिक्षकों का संबोधन चल रहा है। 2 बजे के बाद सभी सहायक शिक्षक जेल भरने के लिए निकलेंगे। शिक्षकों का आंदोलन आज उग्र हो सकता है। लिहाजा काफी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है। करीब 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी को बैरिकेट के पास तैनात किया गया है, वहीं एडिश्नल एसपी सहित कई सीएसपी और डीएसपी भी मौके पर मौजूद हैं।

Back to top button