बिग ब्रेकिंग

LIVE VIDEO & रेस्क्यू की तस्वीरें : बोरवेल में गिरे मासूम राहुल के रेस्क्यू के लिए कलेक्टर-SP मौके पर डटे….पैरलेल गड्ढे के सहारे बच्चे तक पहुंचने की तैयारी….कलेक्टर-एसपी ने रेस्क्यू को लेकर बोले…

जांजगीर 10 जून 2022। 10 साल के मासूम राहुल को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू हो गया है। कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला, एसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर मौजूद हैं।

रेस्क्यू के लिए जिला प्रशासन पर पुलिस टीम के अलावे SDRF और NDRF की टीम लगी हुई है।

देर शाम करीब 5-6 बजे के आसपास मासूम राहुल खेलते हुए बोरवेल में गिरा है। बोरवेल करीब 80 फीट गहरा है, जिसमें करीब 50 फीट की गहराई में जाकर बच्चा फंस गया है।

हालांकि राहत की बात ये है कि बच्चे में मूवमेंट हैं और रेस्क्यू टीम की बातों को रिएक्ट कर रहा है। कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि ….

रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है। टीमें पहुंच चुकी है। लाइट, मशीनरी, आक्सीजन सहित जितनी भी चीजों की जरूरत है उन सब चीजों का इंतजाम कर दिया गया है। उम्मीद है हमारा रेस्क्यू कामयाब रहेगा, हमलोग जल्द ही पैरलेल गड्ढे के सहारे बच्चे को पहुंच जायेंगे। गड्ढे में कैमरा डाला गया है, उसमें भी बच्चा हमें दिख रहा है और उसका मूवमेंट नजर आ रहा है। उम्मीद है हम बच्चे को सुरक्षित निकाल लेंगे।रायपुर से भी अधिकारी हमारे संपर्क में हैं और हमें जरूरी सुविधाएं मिल रही है, उम्मीद है रेस्क्यू कामयाब होगा

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्कटर जितेंद्र शुक्ला और एसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे हैं। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके हैं। SDRF और NDRF के अलावे ऐसे रेस्क्यू में विशेषज्ञता रखने वाले संस्थानों से भी जिला प्रशासन की टीम संपर्क में हैं। रेस्क्यू को लेकर एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि ….

SDRF और NDRF की टीमें रेस्क्यू में काम में लगी है। हम बोलवेल से करीब 20 फीट की दूरी पर एक पैरलेल गड्ढ़ा खोद रहे हैं। गड्ढे की सहायत तक हमारी कोशिश बच्चे तक सुरक्षित पहुंचने की है। सामांनांतर गड्ढा खोदने का काम शुरू हो गया है। तेजी से रेस्क्यू के साथ-साथ हमें बेहत सावधानी भी बरतनी है, इसलिए पूरी सतर्कता के साथ हम बच्चे को बचाने की कवायद में जुटे हैं। जल्द ही हम बच्चे को सुरक्षित निकाल लेंगे।

आपको बता दें कि जांजगीर के पिहरिद गांव में एक 12 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा है। बोरवेल उसकी ही बाड़ी में खुदा था, जो पूरी तरह से खुला था।

खेलने के दौरान बच्चा उस 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरा और फिर 50 फीट की गहराई पर जाकर फंस गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रवाना हो गये हैं। 12 साल का राहुल नाम के  बच्चे के बोरवेल में गिरते ही हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक पिता लाल साहू ने अपने घर के पीछे बोरवेल खुदवाया था। खुले इस बोरवेल के पास ही बच्चा खेल रहा था, इसी दौरान वो बोरवेल में गिर गया।

बच्चे को आक्सीजन के जरिये सांस पहुंचाने की कोशिश जारी है। वहीं प्रशासन की टीम ने बोरवेल से बच्चे को बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी है।खबर है कि 80 फीट गहरे बोरवेल में से 50 फीस की गहाई में जाकर बच्चा फंसा है।

बच्चे में हलचल है और वो रेस्क्यू टीम की बातों पर रिएक्ट भी कर रहा है। इधर घर में माहौल काफी गमगीन बना हुआ है। बच्चे के सुरक्षित निकालने के लिए दुआएं की जा रही है।

Back to top button