हेडलाइन

LIVE : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरू,9 विधायकों में से 5 पहली बार बन रहे मंत्री,4 पूर्व मंत्रियों को मिला कैबिनेट में स्थान

रायपुर 22 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शुरू हो गया है। साय मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इनमें 5 पहली बार मंत्री बनने जा रहे हैं। जबकि 4 पूर्व मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पहली बार मंत्री बनने वाले विधायको में पर्वू आईएएस ओ.पी.चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवालए टंकराम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं।

https://www.youtube.com/live/1L5dwsXxu00?si=CTXHx7-6oHlp299p

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं मंत्रिमंडल में एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। CM साय के साथ 2 डिप्टी सीएम पहले ही शपथ ले चुके हैं।

Back to top button