हेडलाइन

LIVE कैदी फरार: पुलिस को चकमा देकर कैदी हो गया फरार, पुलिस पेट्रोल डलवाती रह गयी, उधर आरोपी हो गया रफ्फूचक्कर

 

सक्ती 31 मार्च 2024। जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां जेल दाखिल करने ले जा रहे कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस उस कैदी को तलाश करते हाथ पांव फूल गये। आखिरकार पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कैदी को फिर से पकड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक जिले के फगुरम थाने में पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। जिसके आरोपी संजय जांगड़े को पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया और फिर रिमांड में आरोपी संजय को जेल दाखिल किया जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते पर पुलिस गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गाड़ी को रोका गया।

मौके का फायदा उठाकर आरोपी संजय जांगड़े पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस लगातार पांच घंटे तक आरोपी को तलाशती रही। आखिरकार पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी संजय जांगड़े को दोबारा पुलिस ने पकड़ा।

Back to top button