शिक्षक/कर्मचारी

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के विरोध का असर, राज्य के बाहर के इन 40 बड़े अस्पतालों में भी इलाज करा सकेंगे अब कर्मचारी, राज्य सरकार ने जारी की सूची..

रायपुर 19 अप्रैल 2023। राज्य के कर्मचारी प्रदेश और प्रदेश के बाहर के कुल 132 अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे। इससे पहले राज्य सरकार ने राज्य के 90 अस्पतालों को इलाज कराने के लिए मान्यता दी थी, लेकिन राज्य के बाहर के सिर्फ एक ही अस्पताल थे।  सरकार के इस फैसले का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने राज्य के बाहर नागपुर के दो चिकित्सालय को शासकीय कर्मचारियों के इलाज हेतु मान्यता देने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। फेडरेशन इस आदेश को वापस लेने के लिए सरकार के ऊपर लगातार दबाव बनाया था।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मंत्रालय स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश के शासकीय सेवकों के इलाज हेतु पूर्व में राज्य के बाहर 40 अस्पतालों को मान्यता दी गई थी।शासन द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए राज्य के बाहर जो मान्यता सूची की गई थी उसमे नागपुर के दो हॉस्पिटल को ही मान्यता दी गई थी।इस आदेश को वापस लेते हुए पूर्व में राज्य के बाहर इलाज हेतु जारी सूची को बहाल करने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव एवम् सचिव स्वास्थ्य से मिलकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई थी। शासन के इस आदेश के कारण ऐसे शासकीय सेवक जो वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित होकर राज्य के बाहर इलाज करा रहे थे उनके सामने चिकित्सा भत्ता को स्वीकृत कराने के लिए गंभीर वित्तीय संकट निर्मित हो गया था।

सरकार ने कर्मचारियों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए आज राज्य से बाहर इलाज कराने हेतु संशोधित सूची जारी कर दी है। इस आदेश में पूर्व के लगभग सभी हॉस्पिटल को शामिल किया गया है। इस आदेश से कर्मचारियों में राज्य के बाहर इलाज हेतु निर्मित चिंता की लकीरें दूर हुई है।फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने शासन द्वारा जारी इस आदेश का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवम् स्वास्थ्य सचिव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

Back to top button