हेडलाइन

बड़ी खबर: VIDEO-रायपुर से भोपाल आने में अब 6 घंटे का वक्त बचेगा… केंद्रीय मंत्री ने इस नये नेशनल हाइवे की दी मंजूरी… देखिये, कहां से कहां का है रूट

जबलपुर 8 नवंबर 2022। रायपुर से भोपाल की दूरी अब कम हो जायेगी। जबलपुर दौरे के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने नई सड़कों का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़कें बनाई जाएंगी। इनमें से एक सड़क मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को भी जोड़ेगी। केन्द्रीय मंत्री गडकरी सोमवार को जबलपुर में आयोजित सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 4054 करोड़ की लागत से कुल 214 किमी. लम्बी आठ सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

इस दौरान केंदीय मंत्री ने ऐलान किया कि सिवनी से बालाघाट तक 88 किलोमीटर लंबा मार्ग नया एनएच होगा। बालाघाट से राजेगाँव तक 4 लेन मार्ग के लिये टेंडर प्रक्रिया वर्ष 2023 तक पूर्ण हो जाएगी। राजेगाँव से रायपुर तक 3 हजार 500 करोड़ रूपये लागत से नया सड़क मार्ग तैयार किया जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ….

सिवनी – बालाघाट – राजेगांव-रायपुर सड़क में सुधार होगा। ये काफी महत्वपूर्ण है। सिवनी से बालाघाट के बीच में 88 किलोमीटर के नये मार्ग के नया एनएच घोषित करता हूं। इसे चार लेन रोड बनाया जायेगा। बालाघाट से राजेगांव तक 20 किलोमीटर रोड का टेंडर मार्च 2023 तक पूरा जायेगा। राजेगाँव से रायपुर तक 3 हजार 500 करोड़ रूपये की लागत से 107 किलोमीटर का नया सड़क मार्ग तैयार किया जायेगा। इस राजमार्ग के बन जाने से 6 घंटे का वक्त भोपाल से रायपुर आने में बचेगा।

नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री

श्री गड़करी ने कहा कि जबलपुर से दमोह तक 800 करोड़ रुपये की लागत से 100 किलोमीटर 2 लेन सड़क निर्माण की मंजूरी दी गई है। इस मार्ग के लिये डीपीआर का कार्य पूरा हो गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा। जबलपुर के आईएसबीटी से पाटन तक 2 लेन सड़क, नरसिंहपुर से सिंहपुर तक 10 किलोमीटर लंबी 4 लेन सड़क को मंजूरी दी गई है। नरसिंहपुर से श्योपुर मार्ग का डीपीआर बहुत जल्द तैयार हो जायेगा। सिवनी से बालाघाट तक 88 किलोमीटर लंबा मार्ग नया एनएच होगा। बालाघाट से राजेगाँव तक 4 लेन मार्ग के लिये टेंडर प्रक्रिया वर्ष 2023 तक पूर्ण हो जाएगी। राजेगाँव से रायपुर तक 3 हजार 500 करोड़ रूपये लागत से नया सड़क मार्ग तैयार किया जायेगा।

Back to top button