स्पोर्ट्सहेडलाइन

IND VS ENG : यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा तूफानी दोहरा शतक ,ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय..

दिल्ली 3 फरवरी 2024|भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 336 रन बनाए थे। पहले दिन के हीरो यशस्वी जायसवाल ने खेल के दूसरे दिन अपनी पारी को 179 रनों से आगे बढ़ाया और दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 277 गेंदों पर 200 रन का आंकड़ा छुआ। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 7 छक्के जड़े।

ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय बल्लेबाज
भारत के लिए सुनिल गावस्कर ने सिर्फ 21 साल 227 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा था। वहीं विनोद कांबली तो गावस्कर से भी आगे हैं। कांबली ने 21 साल 32 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए दोहरा शतक जड़ दिया है। अब जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ दिया है और उन्होंने 22 साल 37 दिन की उम्र में ऐसा कारनामा किया है। वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

टेस्ट में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
21 साल 32 दिन – विनोद कांबली (1993)

21 साल 277 दिन – सुनील गावस्कर (1971)
22 साल 37 दिन – यशस्वी जायसवाल (2023)*

Back to top button