क्राइम

माशूका ने पति के साथ मिलकर आशिक को उतारा मौत के घाट…. भगा ले जाने के लिए महिला ने प्रेमी को बुलाया था और फिर… कर दिया ये कांड

जशपुर 5 अप्रैल 2022। आशिक को भगा ले जाने के बहाने घर बुलाया और फिर पति के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। नाजायज इश्क के दर्दनाक अंत की ये दास्तां छत्तीसगढ़ के जशपुर की है। पुलिस ने नाजायज रिश्ते और बेमेल इश्क का खुलासा पुलिस ने मर्डर के 24 घंटे के भीतर किया है। मृतक का नाम सोनू यादव है। हत्या के बाद सोनू का शव बासनताला सुखबासुपारा बेलटोली रोड पर फेंक दिया गया था।

जशपुर के सोनू यादव का बनडीपा मोहल्ले की सावित्री चौहान से अवैध संबंध था। दोनों फोन पर बात किया करते थे। इस बीच इस बात की जानकारी उसके पति ललित राम चौहान को हो गई थी। इसके बाद ललित ने मुझे सोनू से बात करने के लिए मना किया था। यहीं से हम दोनों की बातचीत कम हो गई। लेकिन सोनू ने मुझसे ही झगड़ा करना शुरू कर दिया था। वहीं पति का भी डेढ़ महीने पहले सोनू से झगड़ा हो गया था। सोनू ने 24 मार्च को मोबाइल दिया था, ताकि फोन पर बातचीत हो सके।

3 अप्रैल को सोनू ने सावित्री को फोन किया और कहा था कि अब भाग चलते हैं। सावित्री भी इसके लिए राजी हो गयी। सोनू को सावित्री ने सुकबासपुपारा पुलिया के पास मिलने बुलाया और फिर उसकी जानकारी सावित्री ने पति को भी दे दी। रात 9 बजे से जैसे ही सोनू पुलिया के पास आया, सावित्री का पति भी वहां पहुंच गया और सोनू पर टंगिया से वार कर दिया। बाद में सोनू के गले में फंदा बनाकर उसका गला घोंट दिया। सावित्री के पति ने मृतक सोनू के पास से 12 हजार रुपये भी लूट लिये।

Back to top button