बिग ब्रेकिंग

मंत्री कोरोना पॉजेटिव : देश में कोरोना ने मचाया हड़कंप… महिला बाल विकास मंत्री भी कोरोना संक्रमित… एक ही दिन में इतने मिले कोरोना केस

मुंबई 1 जनवरी 2022। देश में कोरोना ने तहलका मचाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-मुंबई जिस तरह से कोरोना के खतरे में फंसता दिख रहा है, उसने हर किसी को कोरोना के नये वैरिएंट से आने वाली चुनौतियोंका अहसास करा दिया है। महाराष्ट्र की स्थिति सबसे बुरी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में शुक्रवार को कोरोना वायरस (COVID-19) के 8,067 नए मामले सामने आए जिसमें  8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,766 लोग ठीक हुए हैं।

राज्य में ओमिक्रॉन के भी 4 नए मरीज मिले हैं, ये मामले वसाई विरार, नवी मुंबई, मीरा भयंदर और पनवेल में मिले हैं। अब तक राज्य में 454 ओमिक्रॉन के मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के 24,509 सक्रिय मामले हैं। वहीं अबतक कुल 65,09,096 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं महानगर मुंबई में कोरोना के नए केसों का आंकड़ा पांच हजार के पार पहुंच गया है।

वहीं महाराष्ट्र की महिला और बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पायी गई हैं। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है। यशोमति ठाकुर ने संपर्क में आये लोगो से कोरोना टेस्ट करने की अपील की है। इससे पहले गुरुवार को राज्य के एक अन्य मंत्री बाला साहेब थोराट कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके पहले शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ और कुछ विधायक भी कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले भी पति सदानंद सुले के साथ पॉजिटिव हुई हैं।

Back to top button