क्राइमहेडलाइन

प्रेमी जोड़े से छेड़खानी : बीच रास्ते रोककर चार युवकों ने की छेड़खानी और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव 6 अगस्त 2023। प्रेमी जोड़े से छेड़खानी और मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजनांदगांव पुलिस ने मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़ा घूमने के लिए निकला था, इसी दौरान चार आरोपियों ने जोड़े को घेर लिया और उसके बाद छेड़खानी शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के पनेका ओवर ब्रिज की है। जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़े के साथ चारों युवकों ने ना सिर्फ छेड़खानी की, बल्कि गाली-गलौज और बदसलूकी भी की। बाद में चारों आरोपी मौके से फरार हो गये।

घटना के बाद प्रेमी जोड़ा बसंतपुर थाना पहुंचा और घटना की जानकारी दी। प्रेमी जोड़ा ने बताया कि जब वो पनेका ओवर ब्रिज के पास थे, तभी चारो युवक उनके पास पहुंचे और फिर छेड़खानी शुरू की। जब इसका विरोध उन्होंने किया, तो वो मारपीट और गालीगलौज करने लगे। इस मामले में चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button