टॉप स्टोरीज़स्पोर्ट्स

मां की टूट रही थी सांसें, माँ की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए बेटी ने ICU में रचाई शादी, दो घंटे बाद ही मां की मौत…

गया 26 दिसंबर 2022: कई बार आपने फिल्मों में अस्पताल में शादी होते हुए देखी होगी, लेकिन बिहार के गया में हकीकत में एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती महिला ने अपनी बेटी की शादी कराई। इसके कुछ घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों और रिश्तेदारों के साथ ही अस्पताल के कर्मियों की भी आंखें नम हो गईं।

बिहार के गया जिले में ‘फिल्मी कहानी’ ने हकीकत का रूप ले लिया। यहां एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में एडमिट महिला मरीज की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए बेटी ने आईसीयू में ही अपनी मां की आंखों के सामने सात फेरे लिए। हालांकि बेटी की शादी के दो घंटे बाद ही मां ने दम तोड़ दिया। इस शादी में न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के परिवार के लोग, बल्कि अस्पताल के कर्मी भी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक, जिले के मजिस्ट्रेट कॉलेनी के सामने स्थित अर्श हॉस्पिटल में ये शादी कराई गई है। गुरारू प्रखंड के बाली गांव केनिवासी ललन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी वर्मा कई दिनों से बीमार थी। सीरियस होने के बाद उन्हें अर्श हास्पिटल गया में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक जिले के गुरारू प्रखंड के बाली गांव निवासी ललन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी वर्मा (55) दिल की बीमारी की मरीज थीं। उनकी लंबे समय से तबीयत खराब चल रही थी। दो दिन पहले यानी शनिवार को ही हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन ये भी कहा कि अब अधिक समय नहीं है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे क्रिटिकल हैं। ये सब जानने के बाद मां ने बेटी की शादी की इच्छा जताई। बेटी की शादी तय हो चुकी थी, हालांकि अभी सगाई आदि रस्मों की शुरुआत नहीं हुई थी। इसी 26 दिसंबर (सोमवार) को सगाई होनी थी।

बेटी चांदनी (26) की शादी सेना से रिटायर विद्युत कुमार अंबेडकर के बेटे सुमित गौरव (28) के साथ तय हुई थी। सुमित इंजीनियर मां ने जब बताया कि वह बेटी की शादी देखना चाहती हैं तो परिवार वालों ने यह बात सुमित गौरव के परिवार को बताई। वर पक्ष भी इस स्थिति में शादी के लिए तैयार हो गया। डॉक्टर भी आईसीयू में शादी के लिए मान गए। फिर पंडित बुलाए गए और रविवार की सुबह 8 बजे से शादी की रस्में शुरू हुईं। 10 बजे तक शादी संपन्न हुई। इसके करीब 2 घंटे बाद ही 12 बजे के आसपास पूनम देवी का निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक, लड़की की शादी अर्श हास्पिटल में ही ICU के दरवाजे के बाहर संपन्न हुई। दूल्हा सुमित गौरव के चाचा अजीत कुमार लोहिया ने वर और वधू को शपथ पत्र पढ़वाकर शादी संपन्न करवाया। खास बात ये कि शादी बिना किसी तिलक दहेज के की गई।

शादी होने के महज दो घंटे बाद ही अपनी मां को खोनेवाली चांदनी कुमारी ने बताया कि उनकी मां पूनम कुमारी वर्मा मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ANM के पद पर कार्यरत थीं और कोरोना काल से ही लगातार बीमार रह रही थीं। वह हृदय रोग से पीड़ित थीं। मां की इच्छा रखने के लिए अस्पताल में शादी की।

Back to top button