पॉलिटिकल

आज ही के दिन मोतीलाल नेहरू का हुआ था निधन, इंसान ने चांद पर खेला गोल्फ, जानें 6 फरवरी की बड़ी घटनाएं…

नई दिल्ली 6 फरवरी 2023: इतिहास में 6 फरवरी का अपना महत्व है। इसी दिन एलिजाबेथ द्वितीय ने 1952 में ग्रेट ब्रिटेन का सिंहासन संभाला और 1971 में इंसान ने चांद पर गोल्फ खेलने का आनंद लिया। छह फरवरी को विश्व में कई महान हस्तियों ने जन्म लिया। ‘सीमांत गांधी’ के नाम से मशहूर खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म 1890 में 6 फरवरी को ही हुआ, जबकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और भारत में खासे लोकप्रिय रहे रोनाल्ड रीगन का जन्म भी 1911 में इसी दिन हुआ।

  • पुर्तग़ाल और स्पेन के बीच 1715 में युद्ध समाप्त हुआ।
  • हालैंड और ब्रिटेन के बीच 1716 में गठबंधन का नवीनीकरण।
  • 1778 में ब्रिटेन ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • फ्रांस ने अमेरिका को 1778 में मान्यता प्रदान की।
  • मैसाचुसेट्स 1788 में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
  • सिंगापुर की खोज सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने 1819 की।
  • ओट्टो 1833 में आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।
  • अमेरिका- स्पेन के बीच 1899 में लड़ाई समाप्त।
  • अमेरिका के एरिजोना में 1911 में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
  • तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को 1918 में ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
  • कार्डिनल एशिले रैट्टी 1922 में पोप चुने गए।
  • लीबिया के बेनगाजी शहर पर ब्रिटिश सेना ने 1941 में कब्जा किया।
  • ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद यानि सन 1952 में 26 साल की एलिजाबेथ द्वितिय ने इंग्लैंड की महारानी की गद्दी संभाली।
  • 1959 में भारत में केरल उच्च न्यायालय का न्यायाधीश के रूप में अन्ना चांडी को नियुक्त किया गया। वह उच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला न्यायाधीश बनी।
  • 1985 में ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।
  • जस्टिस मैरी गॉडरन 1987 में आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
  • पाकिस्तान में सन 1994 से सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
  • देश का पहला पेस मेकर बैंक 1999 में कोलकाता में स्थापित हुआ।
  • विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन 2000 में फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
  • 6 फरवरी, 2002 के दिन भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान के जासूसी विमान को मार गिराया था।
  • रुस ने संयुक्त राष्ट्र के बिना अनुमति लिए इराफ के खिलाफ सैनिक कार्रवाई किए जाने पर 6 फरवरी, 2003 के दिन अमेरिका को चेतावनी दी थी।
  • अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में 6 फरवरी , साल 2008 को भयंकर तूफान आया , जिससे भारी तबाही हुई।
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 6 फरवरी साल 2008 को आइसलैण्ड के राष्ट्रपति रैग्रा ग्रिमसन से बातचीत की।
  • 6 फरवरी, 2008 को ही देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उद्योगपति एमपी जिंदल को उद्योग रत्न से नवाजा गया।
  • 6 फरवरी , साल 2009 में भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बांधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी।

6 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1983 – एस. श्रीसंत – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
  • 1948 – कृष्ण कान्त पॉल – भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी हैं।
  • 1945 – एफ़. ए. खोंगलाम – मेघालय के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।
  • 1940 – भूपिंदर सिंह – भारतीय सिनेमा के ख्याति प्राप्त पार्श्वगायक और ग़ज़ल गायक थे।
  • 1915 – प्रदीप – प्रसिद्ध कवि और गीतकार।
  • 1913 – दीवान रंजीत राय – ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
  • 1890 – ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान – भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी

6 फ़रवरी को हुए निधन

  • 2022 – लता मंगेशकर – ‘भारत रत्न’ से सम्मानित मशहूर भारतीय पार्श्वगायिका थीं।
  • 2006 – गुरबख्श सिंह ढिल्लों – आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी थे।
  • 1931 – मोतीलाल नेहरू- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।
  • 1976 – ऋत्विक घटक – भारतीय लेखक और फ़िल्म निर्देशक
  • 1948- नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
  • 1965- प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री
  • 1983- आत्माराम- प्रसिद्ध वैज्ञानिक
  • 1946 – उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी – भारत के एक वैज्ञानिक एवं अपने समय के अग्रगण्य चिकित्सक थे।
  • 1900- विलियम विलसन हन्टर -सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी थे।
  • 1793 – कार्लो गोल्दोनी – प्रसिद्ध इतालवी नाटककार थे।

Back to top button