शिक्षक/कर्मचारी

व्याख्याता रिटायरमेंट : इस साल कुल 342 व्याख्याता होंगे सेवानिवृत.. सबसे ज्यादा जून में में और सबसे कम दिसंबर में होंगे रिटायर, देखिये लिस्ट

रायपुर 10 जनवरी 2023। नया साल शुरू हो गया है। हर विभाग की तरफ से ये प्रक्रिया है कि इस साल रिटायर होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की वो सूची तैयार कर, विभाग को अवगत कराये। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग की तरफ से भी इस साल रिटायर होने वाले शिक्षकों, व्याख्याताओं और अधिकारियों की सूची जारी की गयी है। जारी सूची में इस साल कुल 342 व्याख्याता रिटायर होंगे। डीपीआई ने कुल 342 व्याख्याताओं की लिस्ट जारी की है।

अगर महीने वार आंकड़े को देखे तो जनवरी में कुल 21 व्याख्याता, फरवरी में 18, मार्च में 21, अप्रैल में 30, मई में 36, जून में 54, जुलाई मे 42, अगस्त में 26, सिंतबर में 25, अक्टूबर में 18, नवंबर में 19 और दिसंबर में 14 व्याख्याता रिटायर होंगे।

देखिये पूरी लिस्ट ..

Back to top button