×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 07 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

रायपुर की सुरक्षा और चाक-चौबंद कानून-व्यवस्था के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को लिखा पत्र

 

 

Advertisement

 

*रायपुर पुलिस कमिश्नरेट एवं ग्रामीण पुलिस के पुनर्गठन और सुदृढ़ीकरण की मांग*

 

*शहरी स्वरूप वाले क्षेत्रों एवं स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को कमिश्नरेट में शामिल करने की मांग*

 

*सांसद बृजमोहन ने 660 से अधिक रिक्त पदों को भरने, 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तत्काल तैनाती तथा नए पदों की स्वीकृति पर दिया जोर*

 

*यातायात पुलिस बल में वृद्धि, नए कार्यालय भवनों और शासकीय वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का किया आग्रह*

 

रायपुर। 5 अगस्त 2026

 

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम उठाया है। सांसद श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा को एक विस्तृत पत्र प्रेषित कर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के क्षेत्राधिकार के पुनर्निर्धारण, पर्याप्त पुलिस बल की भर्ती, संसाधनों एवं अधोसंरचना के विस्तार की पुरजोर वकालत की है।

 

 

अपने पत्र में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि राजधानी में कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को त्वरित और परिणाममुखी बनाना था। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों की संख्या में तो वृद्धि हुई है, लेकिन मैदानी स्तर पर आरक्षक, प्रधान आरक्षक, उपनिरीक्षक और अधीनस्थ बल की भारी कमी के कारण अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में व्यावहारिक कठिनाइयां आ रही हैं। रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी बल की इसी किल्लत से जूझ रहा है।

 

*शहरी स्वरूप वाले क्षेत्रों को कमिश्नरेट में शामिल करने का सुझाव*

 

सांसद श्री अग्रवाल ने ध्यानाकर्षण करते हुए बताया कि वर्तमान में रायपुर नगर निगम के कई पूर्णतः शहरी क्षेत्र—जैसे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी वार्ड (क्र.-8), मोतीलाल नेहरू वार्ड के विभिन्न भाग, अमर सिंह बस्ती, स्वर्णभूमि कॉलोनी, शिवाजी पार्क, राजधानी विहार, पीएम आवास योजना के मकान, सत्यम नगर, कचना तथा बाबू जगजीवन राम वार्ड (क्र.-53) का डूमरतराई क्षेत्र अभी भी ग्रामीण पुलिस के अधीन हैं।

इसके अलावा, स्वामी विवेकानंद विमानतल (माना एयरपोर्ट), जो राजधानी में वीवीआईपी आवागमन का मुख्य केंद्र है, वर्तमान में थाना माना (ग्रामीण) के अंतर्गत आता है। इससे कमिश्नरेट और ग्रामीण दोनों इकाइयों को अलग-अलग बल लगाना पड़ता है, जिससे कार्य का अनावश्यक दोहराव होता है। सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र का भी विभाजन दोनों इकाइयों के बीच होने से औद्योगिक विवादों में समन्वय की समस्या आती है। सांसद श्री अग्रवाल ने इन सभी व्यावहारिक विसंगतियों को दूर करते हुए इन क्षेत्रों को कमिश्नरेट के अधीन लाने और भविष्य में चरणबद्ध रूप से संपूर्ण रायपुर जिले को कमिश्नरेट में शामिल करने का सुझाव दिया है।

 

*660 रिक्त पदों को शीघ्र भरने और 500 पुलिसकर्मियों की अस्थायी तैनाती की मांग*

 

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आंकड़ों के साथ पुलिस बल की कमी को रेखांकित किया। वर्तमान में संयुक्त रक्षित केंद्र में लगभग 660 पद रिक्त हैं, जिनमें 522 आरक्षक, 43 प्रधान आरक्षक, 82 उपनिरीक्षक, 9 सहायक उपनिरीक्षक, 4 सूबेदार के पद शामिल हैं।

 

श्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, वर्ष 2016 में 15 लाख की आबादी से बढ़कर 2025-26 तक 25 लाख से अधिक हो चुकी जनसंख्या और वाहनों की भारी वृद्धि के बावजूद यातायात शाखा में मात्र 46 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए श्री अग्रवाल ने मांग की है कि तात्कालिक राहत के रूप में अन्य जिलों से 500 पुलिसकर्मियों को अस्थायी रूप से रायपुर में तैनात किया जाए और रिक्त पदों पर शीघ्र स्थायी भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

 

*इंफ्रास्ट्रक्चर, कार्यालय भवन और वाहनों की उपलब्धता पर जोर*

 

सांसद श्री अग्रवाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि कमिश्नरेट गठन के बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 5 पुलिस उपायुक्त (DCP) और 18 सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद स्वीकृत तो हुए हैं, लेकिन उनके पास स्थायी कार्यालय भवनों और पर्याप्त शासकीय वाहनों का अभाव है। उन्होंने इन अधिकारियों एवं थानों के लिए नए कार्यालय भवनों के निर्माण और मानक के अनुसार वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

 

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वास जताया है कि राज्य सरकार राजधानी रायपुर की सुरक्षा, सुगम यातायात और आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उनके इस पत्र पर शीघ्र ही सकारात्मक एवं ठोस निर्णय लेगी।

Sneha Reddy

A gadget enthusiast at heart, Sneha Reddy reviews the latest smartphones, apps, and automobiles. She writes detailed guides on how technology impacts daily life in India. From 5G rollouts to the latest EV launches in Chhattisgarh, Sneha ensures readers stay ahead of the curve.

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

11 साल बाद 43 सहायक शिक्षकों को मिला इंसाफ, हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक जीती लड़ाई, आखिरकार हुई बहाली

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में आत्मविश्वास की नई उड़ान, रायपुर में रैंप पर दिखेगा सुकमा की पुनर्वासित महिलाओं का हुनर…

RECOMMENDED
मुख्यमंत्री ने 'मेरी बेटी–मेरा अभिमान' अभियान का किया शुभारंभ

‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान: हर गांव में मुक्तिधाम और हर बालिका के लिए स्कूलों में बनेगा शौचालय, मुख्यमंत्री ने किया खास अभियान का शुभारंभ

RECOMMENDED
SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, CBG योजना में 50 करोड़ पाने वाला देश का पहला राज्य बना

RECOMMENDED

90 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश: सोना नवनीकरण और लोन बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 गिरफ्तार

RECOMMENDED

छात्र सुसाइड मामला: आवासीय विद्यालय के प्राचार्य निलंबित, मंत्री बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, 9वीं के छात्र की आत्महत्या के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

RECOMMENDED
Boltt Ace 5G

Fire-Boltt की स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, इस महीने भारत में लॉन्च होंगे Boltt Ace 5G और Boltt Evo

RECOMMENDED
Vivo S2

Vivo S2 Launch India : 6 साल बाद वीवो की S-सीरीज की वापसी, 7050mAh बैटरी और 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ नया फोन

RECOMMENDED

CG High Court: वरिष्ठता विवाद में ASP अधिकारी ऋचा मिश्रा को अंतरिम राहत, पदस्थापना आदेश पर रोक

RECOMMENDED
Higher education uchch shiksha vibhag

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट हुई ठप, विभाग ने बतायी, क्या है वजह

RECOMMENDED
BADI KHABAR

CG- खेल से नौकरी: 6 नए जिलों में खेल अधिकारियों के पद मंजूर, खिलाड़ियों के बाद अब खेल व्यवस्था होगी मजबूत

RECOMMENDED
रायगढ़ के तमनार थाना में डीजल चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया है।

CG-रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अवैध खरीदार समेत 3 गिरफ्तार

RECOMMENDED

Mahindra Thar Update : थार रॉक वाले धांसू लुक और नए फीचर्स के साथ आएगी नई महिंद्रा थार 3-डोर, पढ़ें सभी डिटेल्स

RECOMMENDED
E3 Trion Electric Scooter Launch

E3 Trion Electric Scooter : लॉन्च हो रहा है ई3 ट्रायॉन इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए संभावित कीमत, AI फीचर्स और रेंज की पूरी डिटेल

RECOMMENDED
Redmi Note 17 5G

Redmi Note 17 5G India Launch : लॉन्च होगा रेडमी का नया 5G फोन, जानें संभावित कीमत और सेल की तारीख

RECOMMENDED
WhatsApp New Feature

WhatsApp New Feature: एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेंगे Animated Wallpapers, बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज

RECOMMENDED

थाने के लॉकअप से चोर फरार! शौचालय ले गई पुलिस, पानी का बहाना बनाकर आरोपी हुआ नौ-दो ग्यारह

RECOMMENDED
FIR

दुष्कर्म के बाद फरार था उपसरपंच पति, बिहार से गर्लफ्रेंड संग दबोचा गया आरोपी; 5000 का था इनामी

RECOMMENDED

14.50 लाख की उगाही, 450 ग्राम सोना और अब खरीदार भी सलाखों के पीछे… बिलासपुर के ‘ब्लैकमेल गैंग’ का बड़ा खुलासा

RECOMMENDED

वसूलीबाज कांस्टेबल सस्पेंड : दो आरक्षकों पर गिरी गाज, अवैध वसूली की शिकायत जांच में दोनों सस्पेंड

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

11 साल बाद 43 सहायक शिक्षकों को मिला इंसाफ, हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक जीती लड़ाई, आखिरकार हुई बहाली