ब्यूरोक्रेट्स

MP : सुधीर सक्सेना के डीजीपी बनने का आदेश हुआ जारी…. 1987 बैच के इस अफसर के बारे में जानिये..

भोपाल 4 मार्च 2022। IPS सुधीर सक्सेना मध्य प्रदेश के नये डीजीपी होंगे। 1987 बैच के IPS सुधीर सक्सेना के डीजीपी नियुक्त करने का आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है। इससे पहले आज विवेक जौहरी आज डीजीपी से रिटायर हो रहे हैं। सक्सेना केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे, जहां से वो राज्य में लौटे हैं। केंद्र में वो कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा सचिव थे।

वहीं विवेक जौहरी का विदाई समारोह शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस महानिदेशक जौहरी की जिप्सी खींचकर अधिकारी उनको विदा करेंगे। विदाई समारोह कार्यक्रम में DGP परेड की सलामी लेंगे। उनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा।

DGP परेड और अपने अधीनस्थ अफसरों को संबोधित करेंगे। इसके बाद DGP खुली जीप में सवार होंगे और अधिकारी-कर्मचारी उसे खींचकर स्वागत द्वार तक लाकर विदा करेंगे।

 

Back to top button