क्राइम

7 बच्चों की हत्या: नर्स ने कर दी बच्चों की हत्या अब सलाखों के पीछे रहेगी हमेशा..

ब्रिटेन 23 अगस्त 2023|ब्रिटेन के मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट ने 7 बच्चों की जान लेने वाली नर्स को उम्रकैद सुनाई है। इस नर्स का नाम लूसी लेटबी है। सोमवार को कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने पर जज जस्टिस गॉस ने कहा- लेटबी ने अदालत आने से इनकार कर दिया है। लिहाजा, उसकी गैरमौजूदगी में ही सजा का ऐलान किया गया।

लेटबी को काउटेंस ऑफ चेस्टर हॉस्पिटल में 7 बच्चों की हत्या का दोषी पाया गया था। सातों बच्चों को उसने अलग-अलग तरीके से मारा था। इसके अलावा 6 बच्चों को जान से मारने की कोशिश का आरोप भी साबित हुआ। सभी घटनाएं जून 2015 से जून 2016 के बीच अंजाम दी गईं। लेटबी के खिलाफ भारतीय मूल के डॉक्टर रवि जयराम भी गवाह थे।

7 को मौत दी 6 बच्चों की हत्या की कोशिश की

लुसी लेटबी के खिलाफ 7 हत्या और 6 हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हुए। सालों तक खतरनाक महिला पर केस चलता रहा। पुलिस सबूत जुटाती रही। अस्पताल के कई डॉक्टर्स से पूछताछ हुई। कई डॉक्टर्स की गवाही भी हुई। इन डॉक्टर्स में से एक भारतीय मूल के डॉक्टर रवि जयराम भी हैं जिनकी वजह से ये शैतान महिला दोषी करार हो पाई। मैनचेस्टर कोर्ट ने इस महिला को दोषी माना है और जल्द ही इसपर सजा का एलान होगा। डॉक्टर्स का मानना है कि अगर पुलिस ने उस वक्त जांच में थोड़ी देर न की होती तो शायद कई बच्चों की जान बच जाती।

‘नर्स की पोस्ट के विपरीत काम किया, भुगतो गंभीर सजा’, बोलीं जज

लेटबाई को पिछले सप्ताह सात नवजात बच्चों की हत्या और छह अन्य नवजात बच्चों की हत्या के प्रयास के सात मामलों में दोषी करार दिया गया था। न्यायमूर्ति गोस ने सजा सुनाते हुए टिप्पणी की कि नर्स ने ‘भरोसे का कत्ल’ किया है। उन्होंने मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में सख्त सजा सुनाते हुए कहा कि दोषी ने ‘सोच-विचार कर और धूर्तता’ के साथ इस अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने कहा, ‘जिन बच्चों को आपने नुकसान पहुंचाया उनका जन्म समय से पहले हुआ था और उनमें से कुछ के जीवित नहीं रहने की आशंका थी, लेकिन प्रत्येक मामले में आपने जानबूझकर उन्हें मारने की मंशा से उनको नुकसान पहुंचाया।’ इसी अदालत की जूरी ने 10 महीने की सुनवाई के बाद शुक्रवार को नर्स को दोषी करार दिया था।

Back to top button