हेडलाइन

बृहस्पत सिंह को नोटिस: प्रदेश प्रभारी पर बिकने और सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में PCC का एक्शन, तीन दिन में पार्टी ने मांगा जवाब

रायपुर 9 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार क्या हुई, अपने ही लोग एक दूसरे के खिलाफ बागी बनकर उतर गये। पहले अमरजीत भगत, बृहस्पत सिंह और अब विनय जायसवाल ने टीएस सिंहदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं कुमारी सैलजा और चंदन यादव भी कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं। कल मीडिया से बातें करते हुए बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंहदेव के साथ-साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं के खिलाफ आरोप लगाने वाले बृहस्पत सिंह के खिलाफ पीसीसी ने नोटिस जारी किया है।

कांग्रेस पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को जारी नोटिस में 3 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। पीसीसी ने कहा है कि प्रदेश प्रभारी व वरिष्ठ नेताओं पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाये गये हैं। इस तरह के आरोप से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। लिहाजा पीसीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Back to top button