हेडलाइन

बिग ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या… हाईवे पर कार रोककर अंधाधुंध फायरिंग… बायपास सड़क पर हुई वारदात… IG ने NW न्यूज से कहा…

बिलासपुर 14 दिसंबर 2022। बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। दिन दहाड़े फिल्मी स्टाईल में बिलासपुर में गोली चली है। हाईवे में कार रोककर गोली मारने की जानकारी सामने आ रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। वहीं बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना बिलासपुर के सकरी बायपास की बतायी जा रही है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या की गयी है। जिस कार में हत्या हुई है, उस में कांग्रेस महामंत्री लिखा है। कांग्रेस नेता का नाम संजू त्रिपाठी है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के सकरी बायपास के पास दिनदहाड़े गोली चली है। कार चालक को रोकर अंधाधुंध फायरिंग की गयी है। फिल्मी स्टाइल में कार रोककर हुई फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप है। वहीं अज्ञात आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये हैं। घटना को लेकर बिलासपुर आईजी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, मौके पर वो पहुंच रहे हैं…।

खबर अभी-अभी अपडेट हुई है। विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Back to top button