हेडलाइन

अब गाय को नहीं अपनी वैलेंटाइन को ही करें हग, गाय को हग करने की अपील सरकार ने ली वापस….

रायपुर 11 फरवरी 2023 वैलेंटाइन डे को वैदिक संस्कृति को विलुप्त करने का कारण मानते हुए भारत सरकार मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के निर्देश पर एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI) ने 14 फरवरी को ‘काऊ हग डे’ मनाने के लिए अपील जारी की। अपील के अनुसार वैलेंटाइन डे पर अपने वेलेंटाइन का आलिंगन करने की बजाय गाय को गले लगाना या आलिंगन करना था। इस अपील का इतना विरोध हुआ कि वैलेंटाइन डे के 4 दिन पहले ही सरकार ने अपील को वापस ले लिया।

वैदिक परंपरा का हवाला देते हुए एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने 6 फरवरी को अपील जारी कर कहा कि “समय के साथ पश्चिम संस्कृति की प्रगति के कारण वैदिक परंपराएं लगभग विलुप्त होने के कगार पर हैं। पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध ने हमारी भौतिक संस्कृति और विरासत को लगभग भुला दिया है। गाय के अपार लाभ को देखते हुए गाय को गले लगाने से भावनात्मक समृद्धि आएगी और हमारे व्यक्तिगत और सामूहिक सुख में वृद्धि होगी। इसलिए सभी गौ प्रेमी भी गौ माता के महत्व को ध्यान में रखते हुए 14 फरवरी को काउ हग डे के रूप में मनाएं और जीवन को खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर बनाएं।“

“सोशल मीडिया पर #काऊहगडे #काऊहगिंग ट्रेंड होने लग गया ट्विटर पर गायों की दुल्लती खाते नेताओ के वीडियो फ्रेंड होने लगे लोग ‘काऊ हग डे’ वापस लेने की मांग करने लगे इसमें रायपुर के लोग भी पीछे नहीं रहे

10 फरवरी को रायपुर से किये गए एक ट्वीट में लिखा गाय की “काऊ हगिंग के कारण किसी भक्त को चोट लग जाती है या मौत हो जाती है तो क्या AWBI जवाबदारी लेगा, केस भी चल सकता है। काऊ जानवर है, स्कूल नहीं गई ‘काऊ हग डे’ वापस लें।“

एक दूसरे ट्वीट में लिखा गया “वैदिक परंपरा की रक्षा करने वाले पिंजरे में बंद भारत के दंतहीन नखहीन बाघ AWBI क्या बताएंगे:- 1. वैदिक लोग ‘काऊ हग डे’ मानते थे? 2. कुत्ते वैदिक काल के पहले से मानव के दोस्त हैं ‘डॉग हग डे’ मनाएंगे?”

विरोध को देखते हुए एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने मंत्रालय के निर्देश में 10 फरवरी को गो आलिंगन दिवस मनाने के लिए जारी की गई अपील को वापस ले लिया।

Back to top button