हेडलाइन

पुरानी पेंशन अब इस राज्य ने किया लागू….छत्तीसगढ में झारखंड के ओपीएस की क्यों हो रही है चर्चा…देखिये नियमावली…

रांची 2 सितंबर 2022।  झारखंड कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया गया है (Old pension scheme restored). इससे पहले सरकार ने तीन सदस्यीय SOP का गठन किया था जिसे पुरानी पेंशन पर अपनी रिपोर्ट देनी थी. रिपोर्ट सरकार को मिलने के बाद हेमंत सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी. अब 1 सितंबर 2022 से राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल सकेगा। झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा इस प्रस्ताव को पारित किये जाने की जानकारी मिली, चेंबर से बाहर निकलते ही सीएम हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करने वालों की लंबी कतार लग गयी। इस दौरान झारखंड मंत्रालय में जमकर होली भी खेली गयी। वहीं ढोल-नगाड़े की आवाज से पूरा मंत्रालय परिसर गूंज उठा।

गौरतलब है कि जिस तरह से झारखंड में राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल है, उसे देख कर आने वाले समय में बड़े उलटफेर की भी संभावना जतायी जा रही है। राज्य सरकार की ओर से आगामी 5 सितंबर को एकदिवसीय विशेष सत्र भी आहूत करने का फैसला लिया है। इस कैबिनेट की बैठक को लेकर रायपुर गये कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों को भी चार्टेड प्लेन से रांची बुलाया गया था। यूपीए में शामिल कांग्रेस और जेएमएम दोनों की ओर से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वायदा किया गया था और इस वायदे को पूरा किया।

Back to top button