पॉलिटिकलहेडलाइन

आ रहे हैं ओम माथुर… पार्टी की लेंगे मैराथन बैठक… पूर्व मुख्यमंत्री बोले- मिलेगा अनुभव का लाभ ..

रायपुर 15 नवंबर 2022। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पहली बार प्रदेश प्रभारी बनने के बाद रायपुर आ रहे हैं। 21 नवंबर को राजधानी पहुंचेंगे और तीन दिन दिन तक अलग-अलग प्रकोष्ठों और विभागों की  उनके स्वागत को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है। माथुर 21 नवंबर को दोपहर 1.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अगले दिन 22 नवंबर को वे कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय प्रभारी, प्रदेश महामंत्री, सांसद विधायकों की बैठक लेंगे।

इसी दिन वे भाजपा नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात भी करेंगे। 23 नवंबर को सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और सभी प्रकोष्ठों के संयोजक, सहसंयोजकों की बैठक लेंगे। 24 नवंबर को सबह से दोपहर तक वे व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे। शाम को ललित महल में आयोजित एक शादी कार्यकम में शामिल होंगे। बता दें कि भाजपा नेतृत्व ने ओम माथुर को प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी को हटाकर प्रदेश प्रभारी की कमान 9 सितंबर को सौंपी थी।

आपको बता दें कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण राजस्थान में ही रहकर वे छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी विस्तार से दिल्ली में चर्चा हो चुकी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने भी पिछले दिनों दिल्ली में ओम माथुर से मुलाकात प्रदेश की राजनीति को लेकर चर्चा की थी।

रमन सिंह ने ओम माथुर के दौरे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके आने का छत्तीसगढ़ को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वो काफी अनुभवी हैं, काफी चुनाव देखे हैं। उनके अनुभव का काफी लाभ मिलेगा।

Back to top button