टॉप स्टोरीज़

रमन सिंह के बयान पर CM भूपेश ने किया पलटवार…..कहा- “हमने तो किसी को नहीं रोका, फिर वो क्यों रोक रहे”….सिलगेर पर सियासी बयानबाज़ी तेज़

रायपुर 4 अक्टूबर 2021। लखीमपुर की घटना को बस्तर के सिलगेर से जोड़ने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है। दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री के कहा कि

“सिलगेर में भाजपा को जाने से हमने नहीं रोका, वो खुद ही नहीं गए। क्यों नहीं गये? रमन सिंह तो आधे से लौटकर वापिस आ गए। हमने किसी को नहीं रोका, ये क्यो रोक रहे है? हम क्यों पीड़ित परिवार से नही मिल सकते हैं”

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस पर लाश पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने लखीमपुर की घटना के संदर्भ को बस्तर के सिलगेर से जोड़ते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि

बस्तर के सिलगेर में पुलिस की गोली से कई आदिवासी किसान मारे गये, 5 महीने से वो आंदोलन कर रहे लेकिन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल में से कौन गया मिलने?

 

Back to top button