Uncategorized @hiटॉप स्टोरीज़

CG : बाघ के शावक का मिला शव….. शिकार की जतायी जा रही है आशंका, वन विभाग में मचा हड़कंप….अधिकारी पहुंचे मौके पर

मुंगेली 25 नवंबर 2021। अचानकमार टाइगर रिजर्व में एक शावक का शव मिला है। बाघ के शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि आशंका जतायी जा रही है कि शिकार की वजह से ही शावक की मौत हुई है।

वहीं शावक का कल पोस्टमार्टम किया जायेगा, जिसके बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पायेगा। जानकारी के मुताबिक अचानकमार टाइगर रिजर्व के वन विकास निगम एरिया में ये शव टिंगीपुर के जंगल में मिला है। वहीं इस मामले में DFO ने कहा है कि शावक को बाहरी तौर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं, लिहाजा मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

घटना के बाद तत्काल मौके पर CCF सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। शावक की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

Back to top button