शिक्षक/कर्मचारी

दूसरी बार हड़ताल करने पर वेतन कटौती का आदेश संभावित था….पूर्व हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत करने का आदेश जारी, 22 अगस्त से हड़ताल में शामिल नही है उनका होगा अवकाश स्वीकृत

रायपुर 29 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, शालेय शिक्षक संघ, नवीन शिक्षक संघ के मांग पर उप सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 29 अगस्त 2022 को समस्त विभाग अध्यक्ष, समस्त कमिश्नर व कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि जो कर्मचारी या शिक्षक विगत 25 जुलाई 2022 से हड़ताल में थे एवं वर्तमान में हड़ताल में शामिल नही है उनके पूर्व हड़ताल अवधि को अवकाश स्वीकृत करते हुए वेतन भुगतान किया जावे।

साथ ही उपरोक्त आदेश के बिंदु क्रमांक 2 में यह भी कहा गया है कि जो कर्मचारी विगत 25 जुलाई 2022 से 29 जुलाई 2022 तक हड़ताल में थे तथा वर्तमान हड़ताल में 22 अगस्त से निरन्तर शामिल है, उनकी अनुपस्थिति के सम्बंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 10 अप्रैल 2006 के आदेश के अनुसार कार्यवाही करते हुए वेतन भुगतान नही करने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री से सकारात्मक संवाद नही होने से दूसरे बार हड़ताल करने पर वेतन कटौती का आदेश संभावित था।

ज्ञात हो वर्तमान हड़ताल में संजय शर्मा – छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, वीरेंद्र दुबे – शालेय शिक्षक संघ, विकास राजपूत – नवीन शिक्षक संघ हड़ताल में शामिल नही है।

Back to top button