पॉलिटिकल

‘हमारी लड़ाई परिवारवाद से’….नड्डा ने 2023 के चुनाव का किया शंखनाद….कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटने का किया आह्वान…. भारत जोड़ो यात्रा पर भी किया तंज….बोले- विकास कार्य पड़ा है ठप…

रायपुर 9 सितंबर 2022। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज 2023 का चुनावी शंखनाद किया। रायपुर के साइंस कालेज मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने 23 हजार बूथों से आये बूथ इंचार्ज से आह्वान किया, कि वो चुनावी तैयारी में जुट जायें और राज्य सरकार की नाकामी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचायें। इससे पहले जेपी नड्डा का आज राजधानी रायपुर में जबरदस्त स्वागत हुआ। रैली के शक्ल में पहले नड्डा का काफिला एकात्म परिसर तक आया और फिर नड्डा तुरंत साइंस कालेज मैदान के लिए रवाना हो गये।

जेपी नड्डा ने इससे पहले जय जोहार कहते हुए अपनी बात शुरू की। जेपी नड्डा के भाषण में छत्तीसगढ़िया वाद की झलक देखने को मिली उन्होंने वीर नारायण सिंह को भी अपनी भाषण में याद किया छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहरों का भी अपने संबोधन मे जिक्र किया। नड्डा ने कहा कि मैं ठोक बजा के कहता हूं छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया। उन्होंने अपनी पुरानी यादों का जिक्र करते हुए छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा लगाया।

नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ जो राज्य बना, वो अटल बिहारी वाजपेई की देन है। एक सोच थी कि छत्तीसगढ़ अलग राज्य बनना चाहिए, वो अटल बिहारी वाजपेयी ने ही संकल्प किया और हमे छत्तीसगढ़ रुपी राज्य दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी  जैसे लोग भाई भाई से लड़ाते हैं इलाको  को इलाके से लड़ाते रहे हैं। एक ऐसा समय था भ्रष्टाचार के सहारे लोगों को गुमराह करते रहें हैं। मोदी जी ने बताया कि किसी को भी जनता के सामने जाना पड़ेगा, तो उसे अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जाना पड़ेगा और बताना पड़ेगा जनता को उसने जनता के लिए क्या किया। 

मैं आ रहा था मैंने रास्ते मे पूछा कि स्काई वॉक क्या है पता चला कि ये  हमारे कार्यकाल में बन रहा था आजकल इसका काम रोक दिया गया है और इसको तोड़ने की निर्देश देने की बात हो रही है। कांग्रेस के लोग नही चाहते कि समाज आगे बढ़े।  यह चाहते हैं कि इनका घर आगे बढ़े। ये लोग चाहते हैं  कांग्रेस पार्टी का एक ATM बंनकर गरीब छत्तीसगढ़ी जनता को लूट करके कांग्रेस पार्टी का खजाना भरे। सिर्फ एक परिवार की सेवा में लगे हैं। छत्तीसगढ़ को छोड़ दिया है। मैं भाजपा के लिए छाती ठोक कर कह सकता हूं हमने यहां विकास किया।

नड्डा ने कहा कि हमारी लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ है। नड्डा ने इस दौरान बिहार से लेकर तमिलनाडू, यूपी, बंगाल, का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बारे जानकर मुझे बड़ी हैरानी हुई, आजकल भारत जोड़ो कार्यक्रम में जा रहे हैं। अरे पहले पार्टी तो जोड़  लो । 50-50 साल तक जिन लोगों ने तुम्हारी पार्टी में काम किया वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं अपनी पार्टी तो जोड़ लो पहले। कांग्रेस को घर बैठाना जरूरी है जहां बैठे कार्यकर्ताओं के काम पर लगाना जरुरी है। चार सालों में करोड़ों का कर्ज लिया, लेकिन नया रायपुर का विकास रूका हुआ है। राजनीतिक तरीके से इन्हें मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है।

यहां रेत माफिया दनदना रहे हैं, शराब माफिया, कोल माफिया दनदना रहे हैं। हर कोयले के ट्रक में इनका कमीशन है।  आयरन ऒर में इनका कमीशन है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यहां शराब माफिया आगे बढ़ रहे हैं, ऑनलाइन शराब डिलीवरी हो रही है। दोनों हाथों से लूटने में लगे हुए हैं। नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो अपने-अपने क्षेत्रों में खूब मेहनत करें।   

Back to top button