हेडलाइन

CG NEWS : 2 छात्रों सहित 5 की दर्दनाक मौत: रफ्तार का कहर,सड़क दुर्घटना में 5 की मौत,3 गंभीर,नाराज लोगों ने किया…..

कोरबा 7 फरवरी 2023। कोरबा जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, वही तीन लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। कटघोरा थाना क्षेत्र में हुए इस सड़क दुर्घटना में दो छात्रों के साथ ही तीन अन्य युवकों सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। दुर्घटना के बाद नाराज लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में पहला मामला बरबसपुर गांव के पास का हैं। बताया जा रहा हैं कि ग्राम मोहनपुर निवासी विलियनसनस सोनवानी अपने साथी सलीम गोण के साथ कम्पयूटर कालेज में पढ़ाई करता था। आज शाम के वक्त दोनों बाईक पर घुमने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाईक ग्राम बरबसपुर के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस सड़क हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद जटका पुलिस चैकी ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं। सड़क दुर्घटना का दूसरा मामला कटघोरा थाना के मोहनपुर गांव के पास का हैं।

बताया जा रहा हैं कि ग्राम मोहनपुर में रहने वाले 6 युवक दो बाईक पर सुतर्रा होली का बाजार करने आये थे। यहां बाजार करने के बाद सभी युवक वापस गांव लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार भारी वाहन ने दोनों बाईक पर सवार युवको को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में घायल 6 युवकों में तीन की मौत होने की खबर हैं, वही तीन अन्य युवको की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। दुर्घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया हैं। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम जारी हैं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाईश देकर चक्काजाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।

Back to top button