टॉप स्टोरीज़हेडलाइन

मम्मी-पापा लड़ते थे, परेशान बेटे ने गढ़ ली खुद के अपहरण की कहानी… क्राइम पेट्रोल देख बनायी फिल्मी कहानी सुन पुलिस भी रह गयी हैरान…. जानिये फिर क्या हुआ

धमतरी 19 फरवरी 2023: जिले से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ पर एक 14 साल के बच्चे ने फ़िल्मी अंदाज में अपने ही अपहरण की साजिश रची।

यह पूरा मामला धमतरी जिले के ग्राम भोयना का है। जहाँ पर एक एक 14 साल के बच्चे का अपहरण होने का मामला सामने आया था। वही पुलिस के द्वारा छानबीन करने के बाद अपहरण की घटना मनगंढत निकली। बताया जा रहा है की माता पिता के बीच आए दिन विवाद से बच्चा परेशान था। जिसके चलते बच्चा घर छोड़ घर से निकल गया था।

दरअसल 15 फरवरी को ग्राम भोयना निवासी 14 वर्षीय बालक गांव में घूम रहा था। उसी दौरान कार सवार चार लोगो ने पता पूछने के बहाने कार को बच्चे का पास रोका। और बच्चे को रूमाल से नशीली दवाई को सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद बच्चे को कार में अपने साथ ले गए। वही जब बच्चे को होश आया तो उसका पैर बंधा हुआ था। जब आसपास देखा तो कोई नही था ऐसे में मौका बच्चा सडक की ओर भागने लगा। जिसे देखकर एक बस रूकी, और उसे बिठाकर जगदलपुर में छोडा। फिर बालक सीधा जगदलपुर बस स्टैंड स्थित पुलिस सहायता केन्द्र में जाकर आप बीती सुनाई। जिस पर पुलिस ने तत्काल अर्जुनी थाने और उसके परिजन को सुचना दिया। और परिजन उसे जगदलपुर से वापस लाया। इस तरह का बयान बच्चा और उसके परिजन ने पुलिस को दिया था।

वही इस मामले में जब पुलिस ने छानबीन शुरू और रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाला तब पता चला की अपरहण की कहानी झूठी है। पुलिस ने बताया की बच्चे के घर में उसके माता पिता के बीच आएदिन विवाद होता था। जिससे बालक समीर परेशान रहता था। साथ ही वे बहुत ज्यादा मोबाइल चलाने का आदी था। जिसको लेकर परिजन रोकटोक करते थे। पुलिस का कहना है कि घटना के दिन बालक घर से 550 रुपया लेकर निकला और गांव से बस में बैठकर धमतरी पहुंचा और यंहा से जगदलपुर वाली बस में सवार होकर गया था। वही बालक क्राइम पेट्रोल बहुत देखता था। और वापस आने के बाद पिता के डांट से बचने के लिए उसने पुलिस को खुद की अपहरण की कहानी सुनाई।

Back to top button