हेडलाइन

शिक्षिका लड़ेगी कांग्रेस से चुनाव: पार्टी ने बनाया व्याख्याता शिक्षक को प्रत्याशी, जानिये उनके बारे में

महासमुंद 23 अक्टूबर 2023। महासमुंद से कांग्रेस ने दो महिला प्रत्याशी को मौका दिया है। कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में महासमुंद से जहां डॉ रश्मि चंद्राकर को प्रत्याशी बनाया गया है, वहीं सरायपाली से चातुरी नंद को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने बिलाईगढ़ से जहां शिक्षक से बिधायक बने चंद्रदेव राय का टिकट काटा है, तो वहीं सरायपाली से शिक्षिका को प्रत्याशी बनाया है। चातुरी डिग्रीलाल नंद भुकेल स्कूल में व्याख्याता हैं। इनकी नियुक्ति 1998 की है। इन्होंने चौहान सेना बनाकर सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता से कार्य किया। चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष हैं। इनका यह पहला चुनाव है।

आपको बता दें कि बिलाईगढ़ से विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। कांग्रेस से टिकट कटने के बाद विधायक चंद्रदेव राय का दर्द छलक उठा था।

कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी की है। जिसमे पहली बार महासमुंद व सरायपाली सीट से महिलाओ को अवसर दिया है। महासमुंद से विधायक विनोद चंद्राकर का टिकट काटकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा रश्मि चंद्राकर व सरायपाली से मौजूदा विधायक किस्मतलाल नंद की जगह चातुरी नंद को उम्मीदवार बनाया गया है।डा रश्मि चंद्राकर बीएचएमएस शिक्षित हैं। बकली राजिम उनका मायका है। बेमचा मायका है। पति व ससुर भी चिकित्सक है। पूर्व में बेमचा से जनपद सदस्य चुनकर महासमुंद जनपद अध्यक्ष बनी। अभी कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हैं। रश्मि (उम्र 43) व चातुरी (उम्र 42) पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

Back to top button