पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

PHOTO : CM भूपेश ने बेटे की बारात में सिंहदेव संग किया खूब डांस…..समधी ने गले लगाकर किया स्वागत….ख्याति संग सात फेरे ले रहे हैं चैतन्य

रायपुर 6 फरवरी 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य आज सात फेरे ले रहे हैं। पारंपरिक तरीके से शादी हो रही है और हर रश्म निभायी जा रही है। खुद मुख्यमंत्री शादी के महत्वपूर्ण पलों की तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं। समधी मिलन, फेरा और आशीर्वाद जैसे रश्मों की तस्वीरों को मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेहद ही दिलचस्प अंदाज वाला बारात डांस का फोटो शे्यर किया है। इस फोटो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

May be an image of 7 people, people standing and outdoors

सिर्फ सिंहदेव ही नहीं, बल्कि शादी के साक्षी बने अन्य राजनीतिक दिग्गजों के साथ भी वो थिरकते नजर आये। बारात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सिंहदेव साथ हाथ थामे-थामे आगे बढ़ते नजर आये। सीएम का पूरा परिवार इस समय नवा रायपुर के रिसॉर्ट में मौजूद है।

बारात के दौरान सीएम, मंत्री सिंहदेव के हाथ पकड़े हुए भी नजर आए।

जहां पर शादी की रश्में निभाई जा रही हैं।दूल्हे चैतन्य ने क्रीम कलर की डिजाइनर शेरवानी और कलगीदार साफा पहन रखा है।

May be an image of 5 people and people standing

इसके बाद सीएम समेत तमाम बाराती नाचते गाते ही रिसॉर्ट के एक हिस्से मे बारात लेकर पहुंचे। जहां लड़की पक्ष के लोग रुके हुए हैं। सीएम भूपेश सफेद रंग की शेरवानी और रंगीन साफे में नजर आए।

May be an image of one or more people, people standing and outdoors

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समधी मिलन की भी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने होने वाले समधी के साथ पारंपरिक रश्म के तौर पर गले लगते दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री भी शादी के दौरान क्रीम कलर के शेरवानी पहने और साफा बांधे नजर आ रहे हैं। वहीं पीएल पुनिया, सिंहदेव सहित कई अन्य राजनीतिक हस्ती भी राजस्थानी साफा बांधे हुए बारात में शामिल हुए।

Back to top button