बिग ब्रेकिंग

शराब घोटाला मामले में एक और गिरफ्तारी, एपी त्रिपाठी को किया गया गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

रायपुर 12 मई 2023। शराब घोटाले में में चल रही जांच में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। अनबर ढेबर की गिरफ्तारी के बाद कल दो अन्य की गिरफ्तारी हुई थी। अब खबर ये है कि ईडी ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है।

एपी त्रिपाठी भारतीय टेलीफोन सेवा के अधिकारी हैं। ईडी ने शराब घोटाले में संलिप्तता को लेकर त्रिपाठी की गिरफ्तारी की है। जानकारी के मुताबिक त्रिपाठी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उन्हें रायपुर लाया गया। ईडी अफसरों ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद अब उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Back to top button