हेडलाइन

BJP प्रत्याशी के रेप मामले पर गरमायी राजनीति … CM ने पूछा- बीजेपी के कार्यकाल में FIR, तो कांग्रेस का षड़यंत्र कैसे ?

रायपुर 21 अक्टूबर 2022। भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी के रेप मामले को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरम है। कांग्रेस ने जहां भाजपा पर बलात्कारी को टिकट देने का गंभीर आरोप लगाया है, तो वहीं भाजपा ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। अब इस मामले में भाजपा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखे सवाल पूछे हैं। भाजपा पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ये मामला तब दर्ज हुआ था, जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी। रमन सिंह और रघुबर दास में रिश्ते काफी अच्छे थे। ऐसे में कांग्रेस के षड़यंत्र का सवाल कहां से उठता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को बताना चाहिये कि उन्होंने रेप के आरोपी को क्यों टिकट दिया। भूपेश बघेल ने कहा कि इतना संवेदनशील मामला क्यों छुपाया गया, इसकी भी जानकारी देनी चाहिये।  

Back to top button