हेडलाइन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मेयर ने सौंपी शहर की चाबी,एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

रायपुर 31 अगस्त 2023। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार छ्त्तीसगढ़ के दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के पहुंचने के बाद मेयर एजाज ढेबर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शहर की प्रतिकात्मक चाबी सौंपी। आपको बता दे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर रायपुर और बिलासपुर के कार्यक्रम में शामिल होगी। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के पहुंचने के बाद उन्हे गार्ड ऑफ हॉनर दिया गया।

आपको बता दे कि रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू आज सुबह विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंची। एयर पोर्ट से निकलने के बाद राष्ट्रपति शहर के जगन्‍नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेगी। इसके बाद में वह विधानसभा मार्ग पर स्थित ब्रह्मकुमारी संस्‍थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी।

इस दौरान मुख्य रूप से एयरपोर्ट पर रायपुर महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, रायपुर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने भी विमानतल पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया ।

Back to top button