मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा : देसी गर्ल क्रिसमस डिनर में निक के साथ हुए रोमांटिक , क्यूट अंदाज दिखा बेटी का..

मुंबई 23 दिसंबर 2023|बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है. एक्ट्रेस अक्सर अपनी और फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन का लुफ्त उठाती नजर आ रही हैं. तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक के साथ रोमांटिक होती भी दिख रही हैं.

पति संग रोमाटिंक हुईं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उन्होंने क्रिसमस डिनर की झलकियां दिखाई हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट कलर का खूबसूरत कोट-पैंट पहना हुआ है। वहीं, निक ब्लैक ब्लेजर में काफी डैशिंग नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा खिलखिला कर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। निक और प्रियंका चोपड़ा का ये क्यूट मोमेंट फैंस को खूब पंसद आ रहा हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने आगे पोस्ट में अपने दोस्तों और बेटी मल्टी मैरी की भी झलक दिखाई. एक फोटो में प्रियंका को अपनी दोस्त के साथ मस्ती करते हुए देखा गया. वहीं, एक और तस्वीर में उन्होंने डिनर टेबल पर रखी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के टॉय कार की झलक दिखाई. मालती एक फोटो में मिनी लग्जरी कार में बैठी दिख रही हैं तो वहीं एक फोटो में वह झूला झूल रही हैं. प्रियंका अपनी लाडली मालती के साथ गार्डन एरिया में खेलती हुई नजर आ रही हैं. तीनों में ही मालती की क्यूटनेस दिल जीत रही है.

Back to top button