शिक्षक/कर्मचारी

प्रमोशन अपडेट : सीनियरिटी लिस्ट में संशोधन का आज है आखिरी मौका….. चूके तो शिक्षक ही होंगे जिम्मेदार…. BEO को..

बिलासपुर 10 नवंबर 2022। सहायक शिक्षकों को अपनी वरिष्ठता सूची में सुधार के लिए आखिरी मौका मिला है। बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की तरफ से 14 अक्टूबर को सीनियरिटी लिस्ट जारी की गयी थी। जिसके बाद दावा आपत्ति 2 नवंबर को डीईओ कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की तरफ से सभी दावा आपत्ति का निराकरण कर अंतिम वरिष्ठता सूची निकाली जा रही है।

लिहाजा, सहायक शिक्षकों को अपनी वरिष्ठता लिस्ट में सुधार का अंतिम मौका मिला है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि अपने वरिष्ठता सूची में सुधार कराना चाह रहे शिक्षक आज शाम 4 बजे तक दावा आपत्ति कर सकते हैं। आज के बाद दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा।

अगर तय वक्त सीनयरिटी लिस्ट में सुधार के लिए दावा आपत्ति नहीं करते हैं तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षक की होगी। आज या तो खुद बीईओ को या फिर सक्षम अधिकारी को ही निराकरण के लिए उपस्थित होने को कहा गया है।

Back to top button