शिक्षक/कर्मचारी

शिक्षक ट्रांसफर रद्द : 30 से ज्यादा शिक्षकों का तबादला हुआ निरस्त … कलेक्टर ने बतायी तबादला रद्द ये बतायी वजह

मुंगेली/गरियाबंद 30 सितंबर 2022। एक तरफ शिक्षकों व कर्मचारियों का धड़ल्ले से तबादला हो रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों व कर्मचारियों का तबादला निरस्त भी हो रहा है। इससे पहले गरियाबंद से सूची आयी थी जहां कुछ शिक्षकों का अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर तबादला किये जाने के बाद सूची से कुछ नामों को निरस्त किया गया था, अब मुंगेली से एक सूची आयी है, जिसमें शिक्षकों और कर्मचारियों का तबादला निरस्त हुआ है। जिन शिक्षकों का ट्रांसफर रद्द किया गया है, उनमें 23 शिक्षक शामिल हैं। वहीं गरियाबंद से जारी हुई पिछले दिनों की ट्रांसफर लिस्ट में भी 10 लोगों का तबादला निरस्त किया गया है। कलेक्टर ने मंत्री के अनुमोदन के बाद लिस्ट जारी की है। आपको बता दें कि 12 सितंबर को 103 शिक्षकों का तबादला हुआ था।

क्या बोले मुंगेली कलेक्टर

इधर मुंगेली में तबादला निरस्त होने को लेकर कलेक्टर राहुल देव ने nwnews24.com को बताया कि अलग-अलग वजहों से शिक्षक व कर्मचारियों का तबादला निरस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर रद्द करने की अलग-अलग वजह है। कुछ दिव्यांग शिक्षक हैं, जिनका ट्रांसफर रद्द किया गया है, साथ ही कुछ शिक्षक ने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला दिया था, वहीं कुछ स्कूल के एकल शिक्षकीय हो जाने की वजह से भी तबादले को निरस्त किया गया है। प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद 23 शिक्षक और अन्य कर्मचारियों का तबादला निरस्त करने का आदेश दिया गया है।

गरियाबंद में 10 तबादले रद्द

गरियाबंद में 10 शिक्षकों का तबादला रद्द किया गया है। 4 शिक्षकों सहित कुल 10 शिक्षकों का तबादला मैनपुर विकासखंड से छुरा में हुआ था, जिसे निरस्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ शिक्षकों का तबादला स्वास्थ्यगत कारणों से किया गया है, जबकि कुछ शिक्षकों का तबादला एकल शिक्षकीय होने की वजह से किया गया है। आपको बता दें कि गरियाबंद से तबादला की कुल दो सूची जारी हुई है। पहली सूची में भी 20 शिक्षकों का तबादला निरस्त हुआ था, उस लिस्ट में कुल 69 नाम थे, वहीं दूसरी सूची में 84 शिक्षकों के नाम थे।

Back to top button