शिक्षक/कर्मचारी

स्कूल टाइमिंग- ब्रेकिंग : स्कूलों का समय बदला, आदेश हुआ जारी… देखिये अब कब से कब तक स्कूलों का होगा संचालन

सरगुजा 30 नवंबर 2022 । छत्तीसगढ़ में सर्दी काफी बढ़ गयी है। खासकर सरगुजा, कवर्धा, जैसे जिलों में काफी तेजी से तापमान गिरा है। सरगुजा में तो शीतलहरी के भी हालात है। ठंड की वजह से स्कूल के वक्त में बदलाव किया गया है। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव का आदेश दिया है।

दो पालियों में जिन शालाओं में पढ़ाई होती है, उनमें पहली पाली में अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक कक्षाएं लगेगी, वहीं शनिवार को 12.45 से 4.15 तक कक्षाएं होगी। उसी तरह दूसरी पाली में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 सेे 4.15 बजेे तक पढ़ाई होगी, वहीं शनिवार को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक पढ़ाई होगी।

एक पाली में स्कूल का संचालन जहां होता है, वहीं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.45 बजे से 4.00 बजे तक और शनिवार को 9 बजे से 12.30 बजे तक स्कूल का संचालन होगा। कलेक्टर कुंदन कुमार ने अपने आदेश में लिखा है कि ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो जायेगा।

Back to top button