Uncategorized @hiहेडलाइन

हड़ताल खत्म – बिग ब्रेकिंग : कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म… मंत्री रविंद्र चौबे से मुलाकात के बाद….

रायपुर 2 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों-अधिकारियों की हड़ताल खत्म हो गयी है। आज कृषि रविंद्र चौबे के साथ हुई मुलाकात के बाद कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म करने का फैसला किया। इससे पहले कोर कमेटी की एक बैठक हुई, बैठक में मुख्यमंत्री के अपील और आश्वासन पर चर्ची की गयी, जिसके बाद हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया गया। इससे पहले कल भी जिला संयोजक और प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।

आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से मुख्यमंत्री लगातार कर्मचारियों से हड़ताल से वापस लौटने की अपील कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपील की थी कि जनता की परेशानियों को देखते हुए हड़ताल से वापस लौटें… आज भी रायगढ़ में कर्मचारियों से मुख्यमंत्री ने हड़ताल से वापस लौटने की अपील की थी।

Back to top button