बिग ब्रेकिंगशिक्षक/कर्मचारी

CG-7वें वेतनमान के अनुरूप HRA नहीं मिलने पर कर्मचारियों को हर महीने कितना नुकसान ? देखिये ये पूरा कैलकुलेशन, सैलरी में कितनी…

रायपुर 4 मई 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी,जशपुर जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 (सातवाँ वेतनमान) को 1 जनवरी 2016 से लागू किया गया था। राज्य के कर्मचारियों (शिक्षक संवर्ग को छोड़कर) को सातवे वेतन आयोग के अनुशंसा अनुसार वेतनमान स्वीकृत हुआ था।

राज्य के कर्मचारियों को गृहभाड़ा भत्ता (HRA) सातवे मूलवेतन के स्थान पर छटवे मूलवेतन पर पुराने 10 % एवं 7 % दर पर आज पर्यन्त दिया जा रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत केंद्रीय कर्मचारियों को सातवे मूलवेतन में 1 जुलाई 2017 से 30 जून 2021 तक 16 % एवं 8 % के दर से गृहभाड़ा भत्ता (HRA) मिला था तथा 1 जुलाई 2021 से आज तक 18 % एवं 9 % के दर से गृहभाड़ा भत्ता (HRA) मिल रहा है। एक ही राज्य में केंद्रीय एवं राज्य शासन के कर्मचारियों को गृहभाड़ा भत्ता स्वीकृति के मामले में दोहरा मापदंड अपनाया गया है।


उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर पर राज्य के कर्मचारियों ने केन्द्र के समान देय तिथि से महँगाई भत्ता (DA) एवं गृहभाड़ा भत्ता (HRA) सहित अन्य मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन एवं अनिश्चित हड़ताल विगत वर्ष किया था। राज्य शासन ने अनेक कमिटियों का गठन भी किया लेकिन आज पर्यन्त निर्णय नहीं लिये जाने के कारण राज्य के 406854 कर्मचारी आहत हैं।


उन्होंने 1 जनवरी 2016 से 30 अप्रैल 2023 तक कुल 88 माह में कर्मचारियों को पुराने दर 10 % एवं 7 % में हुए नियुनतम आर्थिक क्षति का विस्तृत जानकारी दिया है। उन्होंने बताया कि ग्रेड पे ₹ 1300 (लेवल-1) में ₹ 83864 एवं ₹ 58696 ; ग्रेड पे ₹ 1400 (लेवल-2) में ₹ 86504 एवं ₹ 60544; ग्रेड पे ₹ 1800 (लेवल-3) में ₹ 96800 एवं ₹ 67760; ग्रेड पे ₹ 1900 (लेवल-4) में ₹ 104808 एवं ₹ 73392; ग्रेड पे ₹ 2200 (लेवल-5) में ₹ 120384 एवं ₹ 84304; ग्रेड पे ₹ 2400 (लेवल-6) में ₹ 136048 एवं ₹ 95216; ग्रेड पे ₹ 2800 (लेवल-7) में ₹ 154264 एवं ₹ 107976; ग्रेड पे ₹ 4200 (लेवल-8) में ₹ 190344 एवं ₹ 133232; ग्रेड पे ₹ 4300 (लेवल-9) में ₹ 204776 एवं ₹ 143352; ग्रेड पे ₹ 4400 (लेवल-10) में ₹ 232232 एवं ₹ 162536; ग्रेड पे ₹4800 (लेवल-11) में ₹ 263912 एवं ₹ 184800; ग्रेड पे ₹ 5400 (लेवल-12) में ₹ 301576 एवं ₹ 211112; ग्रेड पे ₹ 6600 (लेवल-13) में ₹ 361768 एवं ₹ 253264; ग्रेड पे ₹ 7600 (लेवल-14) में ₹ 429528 एवं ₹ 300696; ग्रेड पे ₹ 8700 (लेवल-15) में ₹ 637032 एवं ₹ 445896; ग्रेड पे ₹ 8900 (लेवल-16) में ₹ 697224 एवं ₹ 488048 तथा ग्रेड पे ₹ 10000 (लेवल-17) में ₹ 762256 एवं ₹ 533632 का आर्थिक क्षति हो चुका है। जोकि केन्द्र के समान मौजूदा दर 18 % एवं 9 % के गणना में और अधिक होगा।


उन्होंने जानकारी दिया कि क्लास-4 कर्मचारी का 7 th पे ₹ 32700 है तो उसे 10 % ₹ 3270 एवं 7 % ₹2289 के स्थान पर 6 th पे ₹ 12723 में ₹ 1272 एवं ₹ 891 प्रतिमाह मिल रहा है । वहीं क्लास-3 को 7 th पे ₹ 72100 में ₹ 7210 एवं ₹ 5047 मिलना चाहिए जोकि 6 th पे ₹ 28054 में ₹2805 एवं ₹ 1964 मिल रहा है। इसी कड़ी में 7 th पे ₹ 41000 में ₹ 4100 एवं ₹ 2870 के स्थान पर 6 th पे ₹ 15953 में ₹1595 एवं ₹ 1117 तथा 7 th पे ₹ 23300 में ₹ 2330 एवं ₹ 1631 के स्थान पर 6 th पे ₹ 9066 में ₹ 907 एवं ₹ 635 मिल रहा है। क्लास-2 का 7 th पे ₹ 85200 को ₹ 8520 एवं ₹ 5964 के स्थान पर 6 th पे ₹ 33152 में ₹ 3315 एवं ₹ 2321 तथा 7 th पे ₹ 95900 में ₹ 9590 एवं ₹ 6713 के स्थान पर 6 th पे ₹ 37315 में ₹ 3732 एवं ₹ 2613 मिल रहा है। उन्होंने राज्य शासन से माँग किया है कि कर्मचारियों को गृहभाड़ा भत्ता 6 th पे के स्थान पर 7 th पे में स्वीकृत करने का आदेश कर्मचारी हित में जारी करे।

Back to top button