शिक्षक/कर्मचारी

शिक्षक की मौत : स्कूल से लौट रहे प्रधान पाठक की रेलवे फुट ब्रिज पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत ..

खरसिया 9 मार्च 2023। स्कूल से लौट रहे प्रधान पाठक की मौत हो गयी। डाक्टरों ने उनकी मौत को हार्ट अटैक से होना बताया है। जानकारी के मुताबिक छुट्टी के बाद प्रधान पाठक बैंकुठ नाथ पांडेय अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के करीब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गयी।

शिक्षक के निधन पर शिक्षक समुदाय ने शोक जताया है। दिवंगत प्रधान पाठक वैकुंठ नाथ पाण्डेय खरसिया के बालक मिडिल स्कूल में पदस्थ थे। अचानक हुए उनके निधन से शिक्षक समुदाय में लोग स्तब्ध हैं।

Back to top button