हेडलाइन

Rain Alert : छत्तीसगढ़ में बारिश की आज भी चेतावनी… 21 राज्यों में भी मूसलाधार बारिश व वज्रपात का अलर्ट.. मौसम विभाग ने कहा…..

रायपुर 7 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में मानसून जाते-जाते खूब बरस रहा है। पूरे नवरात्र बौछार के बाद अब भी बारिश से फिलहाल राहत नहीं है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

मौसम विभाग की मानें तो एक द्रोणिका तटीय आंध्र प्रदेश से उत्तराखंड तक विदर्भ होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसकी वजह से प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 21 राज्यों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 7 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, केरल तथा पूर्वोत्तर के सिक्किम,असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा औऱ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक व तेज हवा के साथ कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने यूपी और उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए आरेंज अलर्ट तथा 21 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार 9 अक्टूबर तक भारी बारिश चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने तीन पूरे यूपी में आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज लखनऊ, अलीगढ़, आगरा, आजमगढ़, कानपुर, गोरखपुर, चित्रकूट, झांसी, देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती, बरेली, विन्ध्याचल, मुरादाबाद, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी व सहारनपुर मंडल के कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कुल 51 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं भारी बारिश को देखते हुए रायबरेली की डीएम माला श्रीवास्तव के आदेश पर आज कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में छुट्टी के आदेश दिए गए हैं। रायबरेली में बुधवार से लगातार बारिश हो रही है।

Back to top button