मनोरंजन

राखी सावंत ने पति के खिलाफ की शिकायत दर्ज…. राखी का पति आदिल हुआ गिरफ्तार…..लगे हैं कई गंभीर आरोप

राखी सावंत (Rakhi Sawant) के पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को ओशवारा पुलिस ने आज दोपहर ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात राखी सावंत ने दी आदिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद आज राखी के घर से ही आदिल खान की गिरफ्तारी की गई है। राखी ने अपने पति आदिल खान पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाया है। सिर्फ इतना ही नहीं बीती रात उन्हें आदिल पर पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आदिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। राखी ने अपने पति आदिल खान की गर्लफ्रेंड के बारे में भी खुलासा किया है।

आदिल खान हुए गिरफ्तार

राखी सावंत ने बीती रात आदिल खान दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद आज ओशिवारा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में FIR दर्ज करवाने से पहले राखी ने आदिल खान के बारे में मीडिया को बताया, ‘आदिल खान ने मुझसे मेरे ही घर की चाबियां छीन ली हैं और उन्हें वापस करने से मना कर रहा है, वह काफी समय से मुझे टॉर्चर कर रहा है। उसने बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए मेरा इस्तेमाल किया है। मेरे पास जितने भी पैसे थे वो उसने छीन लिए हैं। आदिल पर काफी सारे क्रिमिनल केस भी चल रहे हैं।’

Back to top button