मनोरंजन

मां बनने वाली हैं ‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस Preeta..

मुंबई 30 अगस्त 2022 : ‘कुंडली भाग्य’ की प्रीता अरोड़ा को तो आप जानते ही होंगे। सबके दिलों में राज करने वाली श्रद्धा आर्या टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। श्रद्धा को फैंस बहुत प्यार देते हैं। श्रद्धा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।

बता दें एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनका बेबी बंप नज़र आ रहा है और एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को बड़े प्यार से छू रही हैं। लेकिन तभी श्रद्धा अपने पेट पर हाथ मारती हैं और पेट अंदर कर लेती हैं। ये देखकर आपको भी हंसी आएंगी। बता दें अभी श्रद्धा प्रेग्नेंट नहीं हैं उनको पेट में ब्लोटिंग हो रही थी। ये फनी वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस खुद ने इस बात को बताया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘नहीं मैं फैट नहीं हूं, मैं ब्लोटेड हूं’। श्रद्धा के इस वीडियो को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/Ch1ojljANIZ/?utm_source=ig_web_copy_link

श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर 2021 को अपने बॉयफ्रेंड राहुल नागल के साथ शादी रचाई थी। उन्होंने शादी से पहले एक-दूसरे को एक साल तक डेट किया था, उसके बाद धूमधाम से शादी की थी।

Back to top button